SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

सिवान में पटाखा ब्लास्ट वाली जगह से अभी भी हटाया जा रहा मलबा, मिला 21 साल की मुस्कान का शव, 6 हुई मृतकों की संख्या

सिवान के आलमपुर पटाखा ब्लास्ट की घटना ने पूरे बिहार के हिला दिया था. इस हादसे में शवों की तलाश जारी थी, मंगलवार को मुस्कान सिद्दीकी का शव मिलने के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 6 हो गई. 4 दिनों से मुस्कान लापता थी. हादसे में पहले 5 लोगों की मौत की पुष्टि हुई थी.

Edited By Shailendra
Published: Oct 27, 2026, 04:51 PM IST | Updated: Oct 27, 2026, 05:03 PM IST
Image Credit: सीवान पटाखा ब्लास्ट मामला, मुस्कान का मिला शव (Z News)
Join

सिवान के आलमपुर पटाखा ब्लास्ट मामले में मृतकों की संख्या अब बढ़कर 6 हो गई है. हादसे में पहले 5 लोगों की मौत की पुष्टि हुई थी, लेकिन चार दिनों से लापता 21 वर्षीय मुस्कान सिद्दीकी का शव मलबे से बरामद किया गया है. इसके साथ ही अब मृतकों की कुल संख्या 6 हो गई है.

पुलिस टीम ने क्षतिग्रस्त मकान का मलबा हटाने के दौरान शव बरामद किया

23 अक्टूबर को अवैध रूप से पटाखा बनाने के दौरान हुए भीषण विस्फोट के बाद से ही मुस्कान की तलाश की जा रही थी. 27 अक्टूबर मंगलवार को पुलिस टीम ने क्षतिग्रस्त मकान का मलबा हटाने के दौरान शव बरामद किया. इसकी आधिकारिक जानकारी सीवान पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है.

विस्फोट इतना जबरदस्त था कि एक मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया

गौरतलब है कि सिवान के जामो बाजार थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव में पटाखा बनाने के दौरान हुए भीषण विस्फोट ने कई परिवारों को उजाड़ दिया था. विस्फोट इतना जबरदस्त था कि एक मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. 

मलबे में दबे लोगों की तलाश की जा रही, 6 लोगों की मौत

हादसे के बाद से ही मलबे में दबे लोगों की तलाश की जा रही थी. इस विस्फोट में इससे पहले पांच लोगों की मौत की पुष्टि हुई थी, जिनमें अमीरुद्दीन अहमद मियां, इशरत सिद्दीकी, खुशबू सिद्दीकी, अरशद सिद्दीकी और राजकुमार उर्फ भोला शामिल थे.

शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल सिवान भेज दिया गया

अब मुस्कान का शव मिलने के बाद मृतकों की संख्या छह हो गई है. मुस्कान आलमपुर गांव की ही रहने वाली थी और हादसे के बाद से लापता थी. पुलिस टीम लगातार उनकी तलाश में जुटी हुई थी. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल सिवान भेज दिया गया है. फिलहाल, इस दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है.

बड़हरिया में मोबाइल टावर में लगी भीषण आग

दूसरी तरफ 27 अक्टूबर मंगलवार यानी आज सिवान के बड़हरिया में एक मोबाइल टावर में अचानक भीषण आग लग गई. आग इतनी तेज थी कि टावर से ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं. आग की लपटें देखकर आसपास के बाजार में अफरातफरी मच गई. ग्रामीण आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं. लोगों ने अग्निशमन विभाग को इसकी सूचना दे दी है.

घटना बड़हरिया थाना क्षेत्र के कोइरीगांवा स्थित ग्रामीण बैंक के पीछे की है. आग लगने से टावर के केबल समेत कई कीमती उपकरण जलकर राख हो गए है. वहीं, इलाके में मोबाइल नेटवर्क सेवा भी प्रभावित हुई है. अचानक लगी आग से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया. टावर काफी ऊंचाई पर होने के कारण आग बुझाने में परेशानी हो रही है. आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट होने की आशंका जताई जा रही है.

मोबाइल टावर में आग लगने से केबल और अन्य उपकरणों को नुकसान पहुंचा है. इसके कारण क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क सेवा प्रभावित है. फिलहाल, टावर कर्मियों की ओर से भी संबंधित विभाग को घटना की सूचना दे दी गई है.

रिपोर्ट: अमित सिंह

यह भी पढ़ें:  सिवान में टावर पर चढ़ी युवती, 4 घंटे तक सिर पर उठा लिया पूरा शहर, प्रेमी के आने पर नीचे आई

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES