SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

दूल्हा-दुल्हन की कार के उड़े परखच्चे, पीछे से बाइक भी भिड़ी, 3 की हालत नाजुक, सिवान में सनसनी

सिवान में विदाई के बाद दूल्हा-दुल्हन की कार का भीषण हादसा हो गया. स्कॉर्पियो और कार की जोरदार भिड़ंत हो गई. बताया जा रहा है कि पीछे से बाइक भी टकरा गई है. हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हालांकि, दूल्हा-दुल्हन बाल-बाल बच गए.

Edited By Shailendra
Published: Nov 26, 2026, 10:21 IST | Updated: Nov 26, 2026, 10:32 IST
Image Credit: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दूल्हा-दुल्हन की कार को मारी टक्कर (Z News)
Join

सिवान में शादी की खुशियां उस वक्त हादसे में बदल गईं, जब विदाई के बाद दूल्हा-दुल्हन को लेकर लौट रही कार की सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो से जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि पीछे से आ रही एक बाइक भी दूल्हे की कार से जा भिड़ी. इस दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हालांकि, राहत की बात यह रही कि दूल्हा-दुल्हन बाल-बाल बच गए और उन्हें मामूली चोटें आई हैं. पूरा मामला भगवानपुर थाना क्षेत्र के छपरा-गोपालगंज मुख्य मार्ग पर नगवा गांव के समीप का है.

बताया जा रहा है कि गोपालगंज जिले के सिसाई निवासी राजकुमार पंडित अपने बेटे की बारात लेकर भगवानपुर थाना क्षेत्र आए थे. शादी संपन्न होने के बाद दूल्हा-दुल्हन कार से विदाई कराकर अपने घर लौट रहे थे.

इसी दौरान सुबह हल्के कुहासे और सड़क की जर्जर स्थिति के बीच सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दूल्हे की कार में जोरदार टक्कर मार दी. तभी पीछे से आ रही एक बाइक भी कार से टकरा गई. हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया.

वहीं, दूल्हा-दुल्हन को हल्की चोटें आईं. ग्रामीणों ने दोनों को संभाला और दुल्हन को दूसरी गाड़ी से सुरक्षित घर भेज दिया. हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों में काफी नाराजगी देखी गई. ग्रामीणों का आरोप है कि ओवरब्रिज से नगवा तक सड़क कई जगह जर्जर है, जिसके कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं. फिलहाल, सूचना मिलते ही भगवानपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई.

मुंगेर में भीषण सड़क हादसा

बता दें कि मुंगेर जिला के मिर्जाचौकी फोरलेन सड़क पर बुधवार की देर शाम एक भयावह सड़क हादसा हो गया. बरियारपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर-रतनपुर के बीच तेज रफ्तार टाटा सफारी अनियंत्रित होकर सड़क बैरिकेडिंग के लिए लगाए गए पिलर से जा टकराई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिलर उखड़कर करीब तीस फीट दूर जा गिरा. 

वहीं एक पिलर गाड़ी के ऊपरी हिस्से को फाड़ते हुए अंदर घुस गया. गाड़ी के परखच्चे उड़ गए, लेकिन एयरबैग खुल जाने की वजह से दोनों यात्रियों की जान बच गई. हादसे में महिला का पैर टूट गया, जबकि चालक को भी गंभीर चोटें आई हैं.
 

रिपोर्ट: अमित सिंह

यह भी पढ़ें: सफारी को चीरते हुए अंदर घुसा पिलर, दूसरा 30 फीट दूर उखड़कर गिरा, अगर एयरबैग ना होता तो फिर...

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES