SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Opinion: मुख्यमंत्री जी! यहां योगीजी बनने का मौका था, भरत तिवारी एनकाउंटर के खौफ में आप जमुई वाले केस में चूक गए

जमुई जिले में ऐसी घटना सामने आई है, जिसे देख और सुनकर हर कोई आक्रोश से भर जा रहा है. वीडियो में कुछ मनचलों को स्कूटी से जाते एक लड़का और लड़की को रोककर गलत हरकत करते देखा जा सकता है. इस दौरान लड़की के साथ बदतमीजी होती भी देखी जा सकती है.

Written By Sunil Mishra
Published: Sep 21, 2026, 03:35 PM IST | Updated: Sep 21, 2026, 04:05 PM IST
Image Credit: जमुई का यह वीडियो सार्वजनिक होने के बाद लोगों में आक्रोश भर गया है. (Video Grab)
Join

भाजपाइयों और पूरी भगवा ब्रिगेड के लिए योगी आदित्यनाथ आदर्श मुख्यमंत्री हैं. भाजपा के मुख्यमंत्रियों के लिए ​भी वे प्रेरणास्रोत माने जाते हैं. बीजेपी के लगभग सभी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नकल करते हैं, कुछ थोड़ा-बहुत कर पाते हैं और कुछ चूक जाते हैं. बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी योगी आदित्यनाथ की नकल करने की कोशिश की थी, जब उन्होंने नई-नई सत्ता संभाली थी. सबसे पहले उन्होंने पूरे बिहार में अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलवाया और बिहार में एनकाउंटर के बहाने कानून का राज स्थापित करने की कोशिश में पुलिस की एक चूक उनको भारी पड़ गई. भोजपुर जिले की पुलिस ने अपने गांव और समाज की आवाज उठाने वाले भरत तिवारी का एनकाउंटर कर दिया. इस एनकाउंटर ने बिहार ही नहीं, पूरे देश को झकझोर कर रख दिया. उसके बाद बिहार में अब तक कोई बड़ा एनकाउंटर नहीं हुआ है. जाहिर है कि भरत तिवारी एनकाउंटर के बाद सम्राट सरकार की पुलिस दबाव में है.

भरत तिवारी एनकाउंटर के बाद सरकार को लग गया कि पुलिस को अगर फ्री हैंड देते हैं तो यह आत्मघाती साबित हो सकता है. भरत तिवारी एनकाउंटर का ही खौफ है कि जमुई में शाम को 7 बजे सरेआम नाबालिग लड़की से छेड़खानी के बाद भी बाकायदा मामला दर्ज होता है और 3 आरोपियों की गिरफ्तारी होती है.  

READ ALSO: सड़क पर चलना मुश्किल: स्कूटी पर घूम रहे थे प्रेमी-प्रेमिका, कुछ मनचलों ने रोककर शुरू कर दी छेड़खानी, FIR के बाद SIT गठित

मुख्यमंत्री जी! इस पर योगी आदित्यनाथ जी का एक फरमान याद आता है. एक बार उन्होंने कहा था कि उत्तर प्रदेश में मनचलों को यह पता है कि अगर किसी लड़की के साथ छेड़ख्शानी करेंगे तो अगले चौराहे पर पुलिस उन्हें गोली मार देगी. पूरे बिहार को पता है कि योगी आदित्यनाथ जी की तरह आपके भी विचार होते, अगर भरत तिवारी का एनकाउंटर न हुआ होता और उसके बाद पूरे देश में भूचाल न आया होता.

मुख्यमंत्री जी! योगी जी के साथ समस्या है कि वे चूकते नहीं है और समयबद्ध तरीके से रणनीति बनाते हैं, पुलिस को दिशा दिखाते हैं. उनकी टाइमिंग अचूक होती है और मौके बेहिसाब. योगी जी से अगर कुछ सीखना है तो यही सीखना चाहिए. वे अपनी बातों से भी सामने वाली पार्टी को रोस्ट करते हैं. उनको इस बात का भान नहीं होता कि सामने माफिया है या फिर अंडरवर्ल्ड डॉन, आंख बंद करके जो वे बोलते हैं, कइयों का सीना उनकी बातों से ही छलनी हो जाता है.

मुख्यमंत्री जी! आपका सोशल मीडिया अकाउंट देख रहा था कि जमुई वाली घटना को लेकर आपका कोई रिएक्शन आएगा और अपराधियों और मॉरल पुलिसिंग करने वालों को कड़ी चेतावनी मिलेगी, लेकिन अब तक ऐसा कुछ देखने को नहीं मिला है. योगी आदित्यनाथ ऐसा नहीं करते. वे जो कुछ भी करते हैं, ठोक-बजाकर करते हैं. कम से कम उस लड़की के प्रति सहानुभूति के दो शब्द ही लिख दिए होते.

मुख्यमंत्री जी! अब आरोपी तो पकड़े ही जाएंगे और कानून अपना काम करेगा ही, लेकिन ऐसी घटनाएं फिर से न हों, इसके लिए कुछ करना चाहिए और सबसे बड़ी बात यह कि यह वीडियो जो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है, उस पर रोक लगाई जानी चाहिए. इसके लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को आगाह किया जाना चाहिए, क्योंकि अगर ये वीडियो प्लेटफॉर्म्स से नहीं हटाए गए तो फिर लड़की के लिए जीना मुहाल हो जाएगा. 

READ ALSO: जमुई में जो कुछ भी हुआ, उससे जेहन में ताजा हो गईं बिहार में राह चलते छेड़खानी की ये बड़ी घटनाएं

मुख्यमंत्री जी! वायरल वीडियो में जो मनचले दिख रहे हैं या नहीं दिख रहे हैं, वे कानून की नजरों से बचने नहीं चाहिए. ये बीमार लोग लड़कियों के लिए और कानून व्यवस्था के लिए नासूर बन गए हैं. जब तक इनको सख्त संदेश नहीं दिया जाएगा, तब तक इन्हें समझ नहीं आएगा, क्योंकि ये मोटी बुद्धि के लोग होते हैं. बारीक चीजें इनकी समझ में नहीं आती हैं.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

इंडस्ट्री में 2 दशकों का अनुभव है तो खबरों की बाजीगरी आती है. डिजिटल मीडिया में आधे दशक हो चुके हैं. लंबे समय तक प्रिंट मीडिया में काम करना डिजिटल की दुनिया में मददगार साबित हुआ. दैनिक जागरण से शुरू हुआ सफर, अमर उजाला, हिन्दुस्तान, News Nation, ABP और India Ahead होते हुए Z Bihar Jharkhand तक पहुंचा है. बिहार और झारखंड की स्थानीय और राजनीतिक खबरों की विशेष समझ.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES