SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

ये तो हद ही हो गई! शादीशुदा महिला की मांग भरने पर आमादा था युवक, रोती-गिड़गिड़ाती रही पर किसी ने नहीं बचाया

देखा जाए तो समस्तीपुर की यह घटना जमुई की घटना से कम नहीं है. वहां जबरन एक लड़का और लड़की से बदसलूकी की गई थी. यहां तो शादीशुदा एक महिला की मांग भर दी गई. क्या समस्तीपुर पुलिस का खौफ खत्म हो गया है.

Reported By Zee Bihar Network Edited By Sunil Mishra
Published: Oct 29, 2026, 07:07 PM IST | Updated: Oct 29, 2026, 07:17 PM IST
Image Credit: समस्तीपुर की यह खबर निश्चित रूप से डर पैदा करती है. (AI Image)
Join

कुछ ही दिनों पहले जमुई से एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक लड़का और लड़की को घेरकर बदतमीजी की थी. उस वायरल वीडियो को लेकर बड़ा बवाल हुआ था, लेकिन समस्तीपुर से अब उससे भी बवाल वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में एक महिला की सरेआम जबरन मांग भरी जा रही है. वहां महिला को बचाने वाला कोई नहीं था. भीड़ महिला की चीत्कार सुनने से ज्यादा वीडियो बनाने पर फोकस कर रही थी. एक लड़का वहशी की तरह किसी तरह उस शादीशुदा महिला की मांग भरने पर आमादा था. सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जमुई की तरह समस्तीपुर में भी एक के बाद एक तीन वीडियो वायरल हुए थे और यहां एडीजी को कानून व्यवस्था की समीक्षा करने के लिए आना पड़ा था.

वीडियो समस्तीपुर के खानपुर का बताया जा रहा है. वीडियो में एक युवक महिला की इच्छा के विरुद्ध उसकी मांग में सिंदूर भरता दिखाई दे रहा है. हैरानी की बात यह है कि मौके पर कई लोग मौजूद नजर आ रहे हैं, लेकिन लोग तमाशबीन बने रहे. महिला खुद को बचाने के लिए इधर-उधर भागती रही, लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की. बाद में, दोनों युवक महिला को जबरन बाइक पर बैठाकर वहां से भाग निकले. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है.

READ ALSO: 2200 किमी दूर भारत-पाक बॉर्डर से विवाहिता बरामद, कपास के खेतों में कराई जा रही थी मजदूरी, 70 हजार में बेचने का आरोप

वीडियो वायरल होने के बाद समस्तीपुर जिले के खानपुर पुलिस की सक्रियता और महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं. वायरल वीडियो में एक युवक कथित तौर पर विवाहिता की मांग में जबरन सिंदूर भरता दिखाई दे रहा है. इस दौरान महिला उसके चंगुल से बचने के लिए इधर-उधर भागती और विरोध करती नजर आ रही है. शर्मनाक बात यह है कि आसपास के लोगों ने महिला को बचाने के बदले वीडियो बनाना ज्यादा जरूरी समझा.

पीड़िता की पहचान खानपुर थाना क्षेत्र की शोभन पंचायत के वार्ड संख्या-4 निवासी दशरथ शर्मा की पत्नी मंजू देवी के रूप में हुई है. वहीं, जबरन सिंदूर भरने का आरोप पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड संख्या-2 निवासी दिनेश महतो के बेटे कुंदन कुमार पर लगा है. घटना के बाद पीड़िता और उनके परिजनों ने खानपुर थाने में लिखित आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई. खानपुर थानाध्यक्ष शिवपूजन कुमार ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. हालांकि, जी मीडिया वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

ZEENEWS TRENDING STORIES