SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'ADB का कर्ज, जनता का पैसा, मगर BJP बजा रही झूठा ढोल', 'नीतीश सेतु' पर रोहिणी आचार्य का तंज

'नीतीश सेतु' के उद्घाटन से पहले बिहार में सियासी घमासान मच गया है. लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने बीजेपी के श्रेय लेने पर सवाल उठाए हैं. रोहिणी ने कहा कि एडीबी का कर्ज, जनता का पैसा, पर बीजेपी ढोल बजा रही है.

Edited By Shailendra
Published: Nov 15, 2026, 12:58 IST | Updated: Nov 15, 2026, 13:07 IST
Image Credit: 'नीतीश सेतु' पर रोहिणी आचार्य का तंज (File-Photo)
Join

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को बिहार में कच्ची दरगाह-बिदुपुर छह लेन पुल का उद्घाटन कर इसे बिहारवासियों को समर्पित करेंगे. इस महत्वाकांक्षी परियोजना का नाम 'नीतीश सेतु' रखा गया है. हालांकि, उद्घाटन से पहले ही इस पुल को लेकर बिहार में सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. राष्ट्रीय जनता दल (RJD) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की पुत्री रोहिणी आचार्य ने पुल के निर्माण में केंद्र सरकार के योगदान को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है.

'शून्य योगदान, झूठा गुणगान.. एडीबी का कर्ज, जनता का पैसा, मगर बीजेपी का झूठा ढोल...!'

रोहिणी आचार्य ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर आरोप लगाया कि पुल के निर्माण में केंद्र की मोदी सरकार का एक रुपया भी नहीं लगा है, इसके बावजूद बीजेपी इसके निर्माण का श्रेय लेने में जुटी है. उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि शून्य योगदान, झूठा गुणगान.. एडीबी का कर्ज, जनता का पैसा, मगर बीजेपी का झूठा ढोल...!

'दो हजार करोड़ रुपये बिहार के आंतरिक स्रोतों से उपलब्ध कराए गए'

उन्होंने दावा किया कि कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल के निर्माण के लिए एशियाई विकास बैंक (ADB) से तीन हजार करोड़ रुपये का कर्ज लिया गया. जबकि, दो हजार करोड़ रुपये बिहार के आंतरिक स्रोतों से उपलब्ध कराए गए. इसके बावजूद बीजेपी और केंद्र सरकार के नेता इस परियोजना का श्रेय लेने की कोशिश कर रहे हैं. रोहिणी ने कहा कि पुल के निर्माण में मोदी सरकार का कोई योगदान नहीं है लेकिन बीजेपी के नेता इस तरह प्रचार कर रहे हैं, मानो केंद्र सरकार ने बिहार पर कोई बड़ा एहसान किया हो.

बीजेपी के नेता बिना किसी योगदान के अपनी पीठ थपथपा रहे

उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी के नेता बिना किसी योगदान के अपनी पीठ थपथपा रहे हैं और मोदी का गुणगान करने में जुटे हैं. इससे पहले विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी पुल का नाम 'नीतीश सेतु' रखे जाने पर तंज कस चुके हैं. पुल के नामकरण और निर्माण में केंद्र और राज्य सरकार के योगदान को लेकर विपक्ष लगातार सवाल उठा रहा है.

कच्ची दरगाह-बिदुपुर छह लेन पुल को उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच संपर्क बेहतर बनाने वाली महत्वपूर्ण परियोजना माना जा रहा है. इसके उद्घाटन को लेकर जहां सरकार तैयारियों में जुटी है. वहीं, विपक्ष के हमलों से इसके साथ राजनीतिक बहस भी तेज हो गई है.

इनपुट: आईएएनएस

यह भी पढ़ें: 'नाम चाहे किसी का हो, बस पुल बनना चाहिए', 'नीतीश सेतु' के उद्घाटन से पहले प्रशांत किशोर बोले- सम्राट से दुश्मनी नहीं

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES