App

क्या पिता लालू प्रसाद यादव के ज्यादा करीब हैं रोहिणी आचार्य, मीसा भारती समेत बाकी बहनों के ऐसे फोटो-वीडियो क्यों नहीं आते?

रोहिणी आचार्य सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है. हाल ही में उन्होंने अपने पिता लालू यादव के साथ एक वीडियो शेयर किया है, जो अब चर्चा का विषय बन गया है. वीडियो में रोहिणी अपने पिता के बाल संवारती दिख रही है. रोहिणी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए एक भावुक कर देने वाला कैप्शन भी लिखा है.

क्या पिता लालू प्रसाद यादव के ज्यादा करीब हैं रोहिणी आचार्य, मीसा भारती समेत बाकी बहनों के ऐसे फोटो-वीडियो क्यों नहीं आते?
Image Credit: लालू प्रसाद यादव और रोहिणी आचार्य (@RohiniAcharya2)

सिंगापुर में रहकर भी रोहिणी आचार्य इस बात का ख्याल रखती हैं कि उनके पिता और परिवार पर किस नेता ने क्या बोला और वो तत्काल अपना पक्ष रखकर एक्स पर आग उगलती हैं. सवाल यही है कि राजनीति में रहकर भी मीसा भारती इतना आक्रामक नहीं होतीं, जितना कि रोहिणी आचार्य सिंगापुर में रहकर होती हैं. कई बार तो रोहिणी आचार्य की मुखरता से तेजस्वी यादव की आक्रामकता भी छोटी पड़ जाती है.

रोहिणी आचार्य ने एक्स पर वीडियो किया पोस्ट

रोहिणी आचार्य हाल ही में सिंगापुर से आई हैं और उनको लेकर बिहार की राजनीति में चर्चाओं का बाजार गर्म है. रोहिणी आचार्य सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. हाल ही में उन्होंने अपने पिता लालू यादव के साथ एक वीडियो शेयर किया है, जो अब चर्चा का विषय बन गया है. वीडियो में रोहिणी अपने पिता के बाल संवारती दिख रही हैं. रोहिणी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए एक भावुक कर देने वाला कैप्शन भी लिखा है.

रोहिणी ने लिखा- 'माता-पिता और बेटी के बीच के पवित्र रिश्ते की मर्यादा को हमेशा मैंने दिल से संभाला है, आगे भी संभालूंगी. एक बेटी होने का फर्ज और धर्म मैं हर पल, हर घड़ी, हर परिस्थिति में निभाऊंगी.' वीडियो में देखा जा सकता है कि रोहिणी अपने पिता लालू यादव के बाल कंघी कर रही हैं और उनका हेयर स्टाइल बना रही हैं. वीडियो में पिता-बेटी के बीच प्यार और अपनापन साफ तौर पर नजर आ रहा है. रोहिणी ने इस वीडियो के माध्यम से अपने पिता के प्रति अपना प्यार दिखाया है. उनका यह अंदाज यह दिखा रहा है राजनीति और परिवार अलग-अलग है.

रोहिणी ने पिता को दी थी किडनी

बता दें कि रोहिणी आचार्य पहले भी अपने पिता लालू प्रसाद यादव के प्रति अपनी निष्ठा और प्यार के कारण चर्चा में रही हैं. उन्होंने अपने पिता को अपनी किडनी डोनेट की थी. उस फैसले ने पिता और बेटी के रिश्ते को लेकर पूरे देश में चर्चा छेड़ दी थी. अब, एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह अपने पिता के बाल संवारती हुई दिख रही हैं, जिससे दोनों के बीच का भावनात्मक जुड़ाव एक बार फिर चर्चा का विषय बन गया है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Ranjana Kumari

Ranjana Kumari

रंजना कुमारी Zee Bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-Editor अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. बिहार के सिवान जिले के जीरादेई से ताल्लुक रखने वाली रंजना स्थानीय और जमीनी मुद्दों पर गहरी पकड़ रखती हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में वे मुख्य रूप से राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और देश-दुनिया की अहम रूटीन खबरों को प्रमुखता से कवर करती हैं. Zee Media का हिस्सा बनने से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में भी डेढ़ साल तक अपनी सेवाएं दी थीं. एकेडमिक की बात करें तो रंजना GJU से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं.
Read More