SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'बीजेपी ने बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर को जिताया, इसलिए...', राजद प्रदेश अध्यक्ष बड़ा आरोप

राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने भारतीय जनता पार्टी पर बड़ा आरोप लगया है. उन्होंने कहा कि बीजेपी ने प्रशांत किशोर को बांकीपुर उपचुनाव जिताने में मदद की, इसलिए कमजोर प्रत्याशी को टिकट दिया.

Edited By Shailendra
Published: Oct 31, 2026, 04:27 PM IST | Updated: Oct 31, 2026, 04:43 PM IST
Image Credit: आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल (Z News)
Join

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समीक्षा बैठक करने वाले हैं. इस पर राजद प्रदेश अध्यक्ष मंगली लाल मंडल ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि समीक्षा, तो उस दिन भी करनी चाहिए थी, जब उपचुनाव खत्म हुआ और प्रशांत किशोर जी जीत गए. समीक्षा उसकी भी होनी चाहिए थी कि बीजेपी के बड़े-बड़े दिग्गज नेता सब बैठे रहे और जिस कैंडिडेट को गली में कोई एक व्यक्ति या बीजेपी वर्कर नहीं जानता है, उसको आपने कैंडिडेट बना दिया था? तो प्रशांत किशोर को जिताना चाहते थे, बीजेपी के नकली कैंडिडेट को रख करके?

राजद प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उसकी भी समीक्षा होनी चाहिए थी. इसीलिए समीक्षा जहां-जहां इनका वोट भागा है, तो इसमें भी पेंच था कि कहीं पर निगाहें, कहीं पर निशाना. कैंडिडेट आपने दिया किसी को जिताने के लिए और लोगों को दिखाने के लिए कहीं कैंडिडेट दिए. यह सब नाटक है और सम्राट चौधरी के प्रभाव में भी पार्टी नहीं है.

'बीजेपी ने नीतीश कुमार को धक्का देकर कुर्सी से हटाया'

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के प्रभाव में अपनी पार्टी थी, अब धीरे-धीरे उनके दल के भीतर फाड़ हो रहा है, क्योंकि बीजेपी ने जो धक्का देकर कुर्सी से हटाया, तो बीजेपी और जनता दल यूनाइडेट में जो बड़े नेता सब हैं, उन सब की सांठगांठ हो गई है.

'तुम लोकतंत्र के खिलाफ आचरण कर रहे हो, दोनों में क्या सही है'

गिरिराज सिंह के बयान पर राजद प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि लोकतंत्र बचाने के लिए, तो बीजेपी के केंद्रीय, बीजेपी के जो मंत्री हैं, दिल्ली के मंत्री हैं, तो मंत्री का कहना... अराजकता हम पर आरोप फैला रहा है और हमारा आरोप है कि तुम लोकतंत्र के खिलाफ आचरण कर रहे हो, दोनों में क्या सही है, ये बता दे वो.

'तुम लोकतंत्र के नाश करने के लिए सारा रास्ता खोल रहे हो?'

राजद प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने कहा कि हम जुलूस कर रहे हैं, निकाल रहे हैं, प्रदर्शन कर रहे हैं, रैली कर रहे हैं, तो यह तो लोकतांत्रिक अधिकार हमारा जो संविधान से गारंटेड है, लेकिन तुम जो काम कर रहे हो, लोगों का नाम वोटर लिस्ट से काट रहे हो, तो यह कौन लोकतंत्र का काम है? तो तुम लोकतंत्र के नाश करने के लिए सारा रास्ता खोल रहे हो?

रिपोर्ट: सन्नी कुमार

यह भी पढ़ें: 'रैली और आंदोलन से देश का नुकसान करते हैं विपक्षी', दिल्ली विरोध प्रदर्शन पर बोले मंत्री जमा खान

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES