SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

मंत्री, MLC और प्रोफेसर... राजद सांसद मनोझ झा ने पूछा 10 सवाल, लियन मामले में घिरे अशोक चौधरी

बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी एक मुश्किल में घिरते नजर आ रहे हैं. राजद राज्यसभा सांसद मनोज झा ने 'लियन' (Lien) के मामले में गंभीर सवाल उठाया है. उन्होंने अशोक चौधरी की कॉलेज नियुक्ति को पूरी तरफ से फर्जी बताया है.

Edited By Shailendra
Published: Nov 18, 2026, 16:38 IST | Updated: Nov 18, 2026, 16:54 IST
Image Credit: अशोक चौधरी की कुर्सी पर मनोज झा के 10 सवाल, लियन मामले में घिरे मंत्री (Z News)
Join

राजद के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने पटना में 18 नवंबर बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित किया. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी की कॉलेज नियुक्ति और 'लियन' (Lien) के मामले में गंभीर सवाल उठाए गए हैं. उन्होंने इस पूरे मामले को 'आर्किटेक्चर ऑफ इलिगैलिटी और फ्रॉड' करार देते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से तत्काल हस्तक्षेप करने और कार्रवाई करने की मांग की है. चलिए जानते हैं कि राजद के प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें क्या-क्या रही.

नया फ्रॉड और नियुक्ति पर सवाल

मनोज झा ने बताया कि पिछली प्रेस कॉन्फ्रेंस में विधान परिषद चुनाव में कथित धांधली का मुद्दा उठाया गया था, और आज बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी से जुड़े एक नए मामले पर चर्चा की जा रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि अशोक चौधरी ने 'डॉ. अशोक कुमार' के नाम से एएन कॉलेज में शिक्षक पद के लिए आवेदन किया, उनका चयन हुआ और उन्होंने नौकरी जॉइन भी की.

नौकरी जॉइन करने के तुरंत बाद 'लियन' की मांग

राजद सांसद के मुताबिक, अशोक चौधरी ने नौकरी जॉइन करने के अगले ही दिन 'लियन' के लिए आवेदन दे दिया. उन्होंने सवाल उठाया कि विश्वविद्यालय सेवा के नियमों के तहत प्रोबेशन पीरियड (प्रोबेशन काल) में लियन की अनुमति कैसे दी जा सकती है?

सिंडिकेट की बैठक में मामला उठा

19 अगस्त को यह मामला सिंडिकेट के समक्ष गया. सिंडिकेट ने इसे राज्यपाल भवन को रेफर किया. राज्यपाल भवन की ओर से भी इस मामले में नियमों और कानूनी प्रावधानों पर सवाल उठाए गए.

बीएसयू एक्ट की धारा 68(2) का हवाला

मनोज झा ने कहा कि बिहार स्टेट यूनिवर्सिटी एक्ट की धारा 68(2) विश्वविद्यालय शिक्षकों को विशेष लियन का अधिकार देती है, लेकिन यह प्रावधान सदन के सदस्य रहते हुए शिक्षक पद पर चयनित होने के मामले में लागू नहीं होता.

नियमों की व्याख्या पर सवाल

उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति पहले शिक्षक है और बाद में विधायक, विधान परिषद सदस्य, सांसद बनता है, तो उसके लिए लियन का प्रावधान अलग हो सकता है. लेकिन यदि कोई सदन का सदस्य रहते हुए शिक्षक पद पर चयनित होता है, तो उसे इस विशेष प्रावधान का लाभ नहीं मिल सकता.

जया बच्चन मामले का हवाला

मनोज झा ने 2006 के जया बच्चन बनाम भारत सरकार मामले का उल्लेख करते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने ऑफिस ऑफ प्रॉफिट के मामले में स्पष्ट व्यवस्था दी थी. उन्होंने कहा कि इस मामले में आर्थिक लाभ हुआ या नहीं, यह मुख्य आधार नहीं था, बल्कि पद ग्रहण करना ही अयोग्यता का आधार बना था.

एक साथ तीन पदों पर बने रहने का आरोप

मनोज झा ने कहा कि अशोक चौधरी एक साथ विधान परिषद सदस्य, बिहार सरकार में मंत्री और एएन कॉलेज में शिक्षक पद पर बने रहने की स्थिति में हैं. उन्होंने इसे कानूनी रूप से अस्वीकार्य बताया.

राज्यपाल भवन की टिप्पणी का जिक्र

मनोज झा ने राज्यपाल भवन की टिप्पणी पढ़ते हुए कहा कि अगर अशोक चौधरी विधान परिषद सदस्य रहते हुए शिक्षक पद पर कार्यभार ग्रहण करना चाहते हैं, तो सुप्रीम कोर्ट के जया बच्चन मामले के फैसले के आलोक में इसकी सूचना विधान परिषद के सभापति को दी जानी चाहिए.

अयोग्यता का मामला बनने का दावा

उन्होंने राज्यपाल भवन की टिप्पणी का हवाला देते हुए कहा कि इस मामले में अयोग्यता का आधार बनता है और यह कानूनी रूप से गंभीर मामला है.

एजी की राय पर सवाल

मनोज झा ने कहा कि मामले को एडवोकेट जनरल के पास कानूनी राय के लिए भेजे जाने की बात सामने आई है. उन्होंने सवाल उठाया कि यदि दो दिनों के भीतर कानूनी स्थिति स्पष्ट नहीं होती है, तो मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को इस मामले में हस्तक्षेप करना चाहिए.

मुख्यमंत्री से कार्रवाई की मांग

उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से आग्रह किया कि सत्ता बचाने के लिए किसी कथित गैरकानूनी व्यवस्था को संरक्षण न दिया जाए और मामले में उचित कार्रवाई की जाए.

आर्किटेक्चर ऑफ इलिगैलिटी एंड फ्रॉड' का आरोप

मनोज झा ने इस पूरे मामले को Architecture of Illegality and Fraud करार देते हुए कहा कि दस्तावेजों और कानूनी प्रावधानों को देखने के बाद इस व्यवस्था का बचाव करना मुश्किल है.

राजद राज्यसभा सांसद मनोज झा ने मीडिया से आग्रह किया कि इस मामले से संबंधित दस्तावेजों और कानूनी पहलुओं को गंभीरता से देखें और पूरे प्रकरण को जनता के सामने लाएं.

रिपोर्ट: प्रिंस कुमार कुशवाहा

यह भी पढ़ें: दरभंगा में कैंसर इलाज, तो बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेस-वे का रास्ता साफ, सम्राट कैबिनेट ने इन अहम प्रस्तावों को दी मंजूरी

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES