SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

हनुमान अंश के म्यूजिक डायरेक्टर ऋषि पाठक ने सीएम सम्राट चौधरी से की मुलाकात, विशाल चतुर्वेदी से कराई वीडियो कॉल पर बात

फिल्म हनुमान अंश के म्यूजिक डायरेक्टर ऋषि पाठक ने सीएम सम्राट चौधरी से मुलाकात की. इस दौरान फिल्म के विशाल चतुर्वेदी से सीएम की वीडियो कॉल पर बात कराई.

Edited By Shailendra
Published: Oct 03, 2026, 11:53 PM IST | Updated: Oct 03, 2026, 11:57 PM IST
Image Credit: ऋषि पाठक ने सीएम सम्राट चौधरी से मुलाकात की (Photo- वीडियो ग्रैब)
Join

बिहार के सीएम सम्राट चौधरी से हनुमान अंश फिल्म के म्यूजिक डायरेक्टर सह सिंगर ऋषि पाठक ने 3 अक्टूबर, 2026 दिन शनिवार को मुलाकात की. इस दौरान ऋषि पाठक ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की हनुमान अंश फिल्म के डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और लेखक विशाल चतुर्वेदी से वीडियो कॉल पर बात कराई. बातचीत के दौरान हनुमान अंश के फिल्म डायरेक्टर ने बिहार आकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलने की इच्छा जताई.

हनुमान अंश फिल्म ने उन सभी पुरानी धारणाओं को तोड़ दिया
वहीं, म्यूजिक डायरेक्टर ऋषि पाठक ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलकर काफी अच्छा लगा. मुख्यमंत्री ने फिल्म की काफी तारीफ की. उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद नहीं थी कि फिल्म इतनी सुपर हिट हो जाएगी, लेकिन हनुमान जी पर भरोसा था. ऋषि पाठक ने कहा कि डायरेक्टर और प्रोड्यूसर की जिस एक लीक से हटकर फिल्म बनाने की सोच थी, हनुमान अंश फिल्म ने उन सभी पुरानी धारणाओं को तोड़ दिया है.

यह बेहद कम बजट की फिल्म
उन्होंने कहा कि यह बेहद कम बजट की फिल्म है. लोगों ने इस फिल्म को बहुत प्यार और आशीर्वाद दिया है. वहीं, ऋषि पाठक के पिता ने कहा कि आज मैं बेहद खुश हूं. मेरे बेटे ने हनुमान अंश जैसी फिल्म में काम करके बिहार और पूरे देश का नाम रोशन किया है.

बिहार के हैं सिंगर ऋषि पाठक
बता दें कि हनुमान अंश फिल्म के म्यूजिक डायरेक्टर सह सिंगर ऋषि पाठक बिहार के मिथिला क्षेत्र के रहने वाले हैं. हनुमान अंश फिल्म नीम करौली बाबा पर आधारित है. इस फिल्म की देश-दुनिया में काफी तारीफ हो रही है और लोग खूब पसंद कर रहे हैं. हनुमान अंश फिल्म में ऋषि पाठक ने म्यूजिक दिया है. साथ ही एक्टिंग भी इस फिल्म में की है.

बॉक्स ऑफिस पर बनाए रखा है दबदबा
वहीं, फिल्म हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस पर रोज नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है. इस फिल्म ने इंडियन सिनेमा के इतिहास में 8वें हफ्ते की सबसे अधिक कमाई का रिकॉर्ड बना दिया है. आज भी सिनेमाघरों में फिल्म हनुमान अंश ने अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है. हालांकि, पहले की तुलना में रफ्तार थोड़ी कम हुई है, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर दबदबा बनाए रखा है.

रिपोर्ट: प्रिंस कुमार कुशवाहा

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES