SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

थाने से चकमा देकर फरार हुआ 'चवन्नी चोर' गिरफ्तार, बेतिया से पंजाब भागने की फिराक में था आरोपी

बेतिया पुलिस को चकमा देकर थाने के सिरिस्ता से फरार हुए 'चवन्नी चोर' को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया है. 'चवन्नी चोर' के नाम से मशहूर रामा कुमार को गिरफ्तार कर पुलिस ने राहत की सांस ली है.

Edited By Shailendra
Published: Oct 27, 2026, 10:13 PM IST | Updated: Oct 27, 2026, 10:16 PM IST
Image Credit: थाने से चकमा देकर फरार हुआ 'चवन्नी चोर' गिरफ्तार (Z News)
Join

बेतिया के नौतन थाना से फरार चोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. 23 अक्टूबर शुक्रवार के दिन नौतन के खाप टोला में एक हार्डवेयर की दुकान से गल्ला चुराकर रामा कुमार फरार हो गया था. चोरी किए गए गल्ला को वह ब्लॉक में तोड़ रहा था, जिसे स्थानीय लोगों ने देख लिया. चोर को पकड़कर स्थानीय लोगों ने पुलिस के सुपुर्द कर दिया था, लेकिन कुछ ही देर में पता चला कि 'चवन्नी चोर' शौच का बहाना बनाकर पुलिस को चकमा देकर थाने से फरार हो गया, जिसके बाद बेतिया पुलिस की खूब किरकिरी हुई. किरकिरी भी क्यों न हो, 'चवन्नी चोर' ने बेतिया पुलिस को थाने से भागकर खुली चुनौती दे डाली थी.

वरीय पुलिस पदाधिकारी हों या कनीय, सभी के छूट रहे थे पसीने!

वहीं, इसे फरार होने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था. वरीय पुलिस पदाधिकारी हों या कनीय, सभी के पसीने छूट रहे थे. पुलिस लगातार छापेमारी अभियान चला रही थी, चोर के घर से लेकर रिश्तेदारों के घर तक पुलिस दबिश बना रही थी. सोमवार की देर रात पुलिस ने जाल बिछाकर 'चवन्नी चोर' को हरसिद्धि से गिरफ्तार कर लिया. सोमवार की रात अगर चोर गिरफ्तार नहीं होता, तो उसने पंजाब भागने की योजना बना ली थी.

चोर-पुलिस के इस खेल में आखिरकार पुलिस ने चोर को गिरफ्तार कर लिया

'चवन्नी चोर' के नाम से मशहूर रामा कुमार कुछ साल पहले भी नौतन थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार हुआ था. उस समय भी चोर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था, लेकिन उस समय थानाध्यक्ष काफी सजग थे और कुछ ही देर में पीछा कर उसे गिरफ्तार कर लिया था. इस बार पुलिस को गिरफ्तारी करने में पसीने छूट गए हैं. अथक प्रयास के बाद चोर-पुलिस के इस खेल में आखिरकार पुलिस ने चोर को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के वरीय पदाधिकारियों के साथ थाने के पुलिसकर्मियों ने भी राहत की सांस ली है.

'चवन्नी चोर' की अजब-गजब खासियत को जानिए

'चवन्नी चोर' की खासियत भी अजब-गजब है- वह कभी मोबाइल चुराता है, तो कभी गल्ला चुरा लेता है. बाजार के व्यवसायी 'चवन्नी चोर' के नाम से दहशत में रहते थे. 'चवन्नी चोर' की गिरफ्तारी के बाद व्यवसायियों ने भी राहत की सांस ली है. व्यवसायियों ने बताया कि चोर-पुलिस के इस खेल में हमेशा पुलिस की ही जीत होती है. आखिरकार बेतिया पुलिस ने 'चवन्नी चोर' को गिरफ्तार कर ही लिया.

रिपोर्टर: धनंजय द्विवेदी

यह भी पढ़ें: मधुबनी के ट्रैफिक डीएसपी 30 हजार घूस लेते गिरफ्तार, निगरानी टीम की कार्रवाई के दौरान बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES