SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

पूर्णिया में बड़ा हादसा, नदी में समाई तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर, पूर्व सांसद के चचेरे भाई की मौत

पूर्णिया में कप्तानपुर के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर गाड़ी अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकराने के बाद नदी में जा गिरी. इस हादसे में सांसद संतोष कुशवाहा के चचेरे भाई बबलू कुशवाहा की मौके पर ही मौत हो गई.

Edited By Rupak Kumar
Published: Oct 30, 2026, 06:21 AM IST | Updated: Oct 30, 2026, 06:34 AM IST
Image Credit: पूर्णिया में बड़ा हादसा, नदी में समाई तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर (zee media)
Join

बिहार के पूर्णिया से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है, जहां कप्तानपुर के पास एक ते रफ्तार की फॉर्च्यूनर अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे लगी रेलिंग से टकराने के बाद सीधे नदी में जा गिरी. इस हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी की गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. इस घटना में गाड़ी सवार एक व्यक्ति की जान चली गई.

काफी मशक्कत के बाद नदी से बाहर निकाली गई फॉर्च्यूनर

इस घटना की सूचना आसपास के लोगों ने पुलिस को दी. स्थानीय पुलिस कोस जैसे सूचना मिली वे लोग दल बल के साथ मौके पर पहुंचे. इसके बाद पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. नदी में गिरी फॉर्च्यूनर को बाहर निरकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी. काफी मेहनत करने के बाद गाड़ी को नदी से बाहर निकाला गया.

ये भी पढ़ें: पटना जंक्शन के पास ओवरहेड वायर में लगी आग, रोकी गई नई दिल्ली तेजस राजधानी, दोनों ट्रैकों पर रेल परिचालन बाधित

पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा के चचेरे भाई की मौत

इस हादसे में जिसकी जान गई है उसकी पहचान बबलू कुशवाहा के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि बबलू कुशवाहा पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा के चचेरे भाई थे. घटना की जानकारी मिलने के बाद पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा भी मौके पर पहुंचे. वहीं, बबलू कुशवाहा की मौत की खबर फैलते ही GMCH में लोगों की भारी भीड़ जुट गई. अस्पताल में बड़ी संख्या में उनके परिचित, शुभचिंतक और स्थानीय लोग पहुंचने लगे. इस घटना के बाद परिजनों और करीबियों के बीच शोक का माहौल है.

हादसे की वजह तलाशने में जुटी पुलिस

इस हादसे के बाद फॉर्च्यूनर गाड़ी की हालत देखकर दुर्घटना का अंदाजा लगाया जा सकता है. गाड़ी बूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है. फिलहाल पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है. हलांकि, अभी तक इस हादसे के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर किस परिस्थिति में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकराई और नदी में जा गिरी. जांच पूरी होने के बाद ही दुर्घटना के कारणों का खुलासा हो सकेगा.

रिपोर्ट: संतोश नायक

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रुपक कुमार मिश्रा zee bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-editor के तौर पर कार्यरत है. वे राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और रुटीन खबरों पर काम करते हैं. इसके अलावा, टेक्नोसिस मीडिया में इन्हें एक साल काम करने का अनुभव है. शिक्षा की बात करें तो राजर्षि टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से इन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES