SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

बिहार के इन दो छात्रों ने बढ़ाया प्रदेश का मान, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित

जनजातीय गौरव पखवाड़ा के तहत राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में बिहार के दो मेधावी विद्यार्थियों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सम्मानित किया. एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, आस्ता के सुभाष कुमार टुडू ने 88 प्रतिशत और अजय बास्के ने 79.4 प्रतिशत अंक हासिल कर टॉप किया.

Edited By Rupak Kumar
Published: Nov 13, 2026, 23:19 IST | Updated: Nov 13, 2026, 23:30 IST
Image Credit: बिहार के इन दो छात्रों ने बढ़ाया प्रदेश का मान, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित
Join

मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार सरकार जनजातीय समुदाय के लोगों के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम संचालित कर रही है. खासकर इस समुदाय के युवाओं और छात्रों की शिक्षा से लेकर रोजगार तक के लिए विभिन्न स्तरों पर प्रयास किए जा रहे हैं. इसी का परिणाम है कि जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर बिहार के लिए एक गौरवपूर्ण उपलब्धि सामने आई है. भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य में जनजातीय गौरव पखवाड़ा के तहत गुरुवार को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित विशेष कार्यक्रम में बिहार के दो मेधावी विद्यार्थियों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों सम्मानित होने का गौरव प्राप्त हुआ.

एकलव्य विद्यालय के दो छात्रों ने हासिल की बड़ी उपलब्धि

सम्मानित होने वाले दोनों विद्यार्थी अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग की ओर से संचालित एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, आस्ता (झाझा, जमुई) के छात्र हैं. इनमें अजय बास्के और सुभाष कुमार टुडू शामिल हैं. दोनों विद्यार्थियों ने शैक्षणिक सत्र 2024-26 में अपने-अपने संकाय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया था.

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी 21 नवंबर को 'नीतीश सेतु' राष्ट्र को करेंगे समर्पित, सीएम सम्राट चौधरी ने दी जानकारी

कला में 88 तो विज्ञान में 79.4 प्रतिशत अंक हासिल किए

कला संकाय में सुभाष कुमार टुडू ने 88 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया. वहीं, विज्ञान संकाय में अजय बास्के 79.4 प्रतिशत अंक के साथ अव्वल रहे. दोनों विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर शैक्षणिक क्षेत्र में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है. उनकी इस उपलब्धि के लिए राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सम्मानित किया गया. इस अवसर पर विभाग ने दोनों विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

बांका और जमुई के रहने वाले हैं दोनों मेधावी छात्र

सुभाष कुमार टुडू मूल रूप से बांका जिले के चंदन प्रखंड के मुरफोरवा गांव के रहने वाले हैं. उनके पिता विनय कुमार टुडू और माता मीना देवी हैं.वहीं, विज्ञान संकाय में सर्वोच्च स्थान हासिल करने वाले अजय बास्के जमुई जिले के झाझा प्रखंड के जुरपनिया गांव के निवासी हैं. उनके पिता का नाम लम्बू बास्के और माता का नाम बड़की मुर्मू है. दोनों विद्यार्थियों की सफलता ने उनके परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है.

रिपोर्ट: Zee मीडिया

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रुपक कुमार मिश्रा zee bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-editor के तौर पर कार्यरत है. वे राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और रुटीन खबरों पर काम करते हैं. इसके अलावा, टेक्नोसिस मीडिया में इन्हें एक साल काम करने का अनुभव है. शिक्षा की बात करें तो राजर्षि टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से इन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES