App

'जदयू-बीजेपी के बीच सबकुछ ठीक नहीं', प्रशांत किशोर के दावे से मची सियासी सनसनी

किशनगंज में जनसुराज के सूत्रधार पीके ने दिया बड़ा बयान. उन्होंने कहा कि जदयू और बीजेपी के बीच बेहतर संबंध नहीं हैं. पीके ने बताया कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार में चुनाव जीतना एनडीए के लिए असंभव है. बिहार विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की सभी आठ सीटों पर उन्होंने दावा किया कि इस चुनाव में एनडीए का खाता खुल जाए, वही बड़ी बात है.

'जदयू-बीजेपी के बीच सबकुछ ठीक नहीं', प्रशांत किशोर के दावे से मची सियासी सनसनी
Image Credit: जन सुराज के सूत्रधार प्रशांर किशोर (Z News)

कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर किशनगंज में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है. जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर 19 अक्टूबर, 2026 दिन सोमवार को चुनावी प्रचार के लिए किशनगंज पहुंचे. यहां उन्होंने पश्चिम पाली स्थित एक होटल में जनसभा को संबोधित करने के दौरान जन सुराज के एमएलसी प्रत्याशी रजनीश रंजन सिंह के पक्ष में मतदाताओं से वोट देने की अपील की.

'किसी एक चुनाव से कुछ बनता-बिगड़ता नहीं'

इस दौरान पीके ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पत्रकारों को बताया कि लोकतंत्र में लोगों के हाथों में ताकत है. उन्होंने बताया कि किसी एक चुनाव से कुछ बनता-बिगड़ता नहीं है. हर छह माह या साल भर के बाद जनता के पास अवसर आता है, सरकार को बनाने का, लोगों को हटाने का या फिर बनी हुई व्यवस्था को सुधारने का.

'लोगों ने बीजेपी को हराने के लिए जनसुराज की मदद की'

उन्होंने कहा कि कोशी स्नातक निर्वाचन से सरकार नहीं बनेगी, ना ही किसी को सरकार से हटाने के लिए यह चुनाव है. मगर, लोगों ने बीजेपी को हराने के लिए जनसुराज की मदद की, तो बिहार में बनी हुई व्यवस्था पर नकेल कसा जा सकेगा और नेताओं के अंदर डर पैदा हो जाएगा कि जनता के लिए अगर काम नहीं करेंगे, तो बीजेपी और राजद से आगे बढ़कर किसी नए विकल्प को पैदा कर उसे गद्दी पर बैठा सकती है.

'सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार में चुनाव जीतना करीब-करीब असंभव'

वहीं, जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने एनडीए के नेताओं पर जुबानी प्रहार कर कहा कि एनडीए खाता खोलने के लिए लड़ाई लड़ रहा है. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के सीएम के पद से हटने के बाद से एनडीए कोई चुनाव नहीं जीता है. 

'इस चुनाव में एनडीए का खाता खुल जाए वही बड़ी बात'

उन्होंने कहा कि एमएलसी चुनाव भोजपुर हो या फिर बाकीपुर उपचुनाव हो, एनडीए चुनाव हार रही है. उन्होंने कहा कि जदयू और बीजेपी अलग-अलग हैं. नीतीश कुमार किसी के प्रचार या समर्थन में अभी तक नहीं आए हैं. उन्होंने साफ तौर पर कहा कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार में चुनाव जीतना करीब-करीब असंभव ही है. इस दौरान प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार विधान परिषद की सभी 8 सीटों पर इस चुनाव में एनडीए का खाता खुल जाए वही बड़ी बात है.

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shailendra

Shailendra

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More