SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

गलत बोला हो तो गिरफ्तार करे सरकार, अनंत सिंह के बयानों की भी जांच हो; प्रशांत किशोर ने एक बार फिर मुख्यमंत्री को बनाया निशाना

अनंत सिंह के बयानों से उपजा सियासी तूफान लंबे समय तक बिहार की राजनीति पर हावी रहेगा. खुद को पुदीना सिंह बताने वाले अनंत सिंह ने जनता दल यूनाइटेड के लिए ऐसा पुदीना बोया है कि पार्टी के नेताओं और प्रवक्ताओं को जवाब देते नहीं बन रहा है. नीरज सिंह को मजा चखाने के चक्कर में अनंत सिंह ने पूरी पार्टी की साख पर सवाल खड़ा कर दिया है.

Reported By Zee Bihar Network Edited By Sunil Mishra
Published: Oct 17, 2026, 02:40 PM IST | Updated: Oct 17, 2026, 03:13 PM IST
Image Credit: प्रशांत किशोर ने एक बार फिर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और पूरी सरकार को घेरा (Video Grab)
Join

जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर सम्राट चौधरी और अनंत सिंह के बयानों को लेकर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि अनंत सिंह के बयानों की जांच कराई जाए, ताकि सच्चाई सामने आ सके. सरकार उनकी है, जांच कराकर कार्रवाई करें. जेडीयू के नेता अपने और नीतीश कुमार के बारे में क्या कहते हैं, यह भी सबके सामने है. सम्राट चौधरी को लेकर प्रशांत किशोर ने एक बार फिर उन्हें सातवीं फेल करार देते हुए गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने दावा किया कि सम्राट चौधरी सात लोगों की हत्या के आरोप में जेल जा चुके हैं. उन्होंने कहा कि अगर सम्राट चौधरी को लगता है कि हमने गलत बयान दिया है, तो उनकी सरकार हम पर कार्रवाई कर सकती है.

विधान परिषद चुनाव में जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी के पक्ष में वोट मांगने नालंदा पहुंचे प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर भी निशाना साधा. नोटों के बंडल के साथ जन सुराज से जुड़ी तस्वीर वायरल होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि बीजेपी के पास देश में सबसे ज्यादा पैसा है और जन सुराज बीजेपी से ज्यादा पैसा नहीं बांट सकती. उन्होंने सवाल उठाया कि जब बिहार और दिल्ली में बीजेपी की सरकार है और बड़े उद्योगपति भी बीजेपी के साथ हैं, तो बिहार में पैसे बांटने के आरोप जन सुराज पर क्यों लगाए जा रहे हैं?

READ ALSO: अनंत सिंह के वो 5 बड़े बयान, जिससे बिहार में आ गया था सियासी तूफान

अनंत सिंह का बयान पार्टी के नोटिस में: संजय कुमार झा

जनता दल यूनाइटेड के कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने शनिवार को अनंत सिंह को लेकर कहा, उनका जो बयान आया है, उसके बाद उन्होंने सफाई भी दी है. सारी चीजें पार्टी के नोटिस में है. संजय झा ने कहा कि मैं इतना जरूर कह सकता हूं कि पटना में दोनों कैंडिडेट नवल किशोर यादव और नीरज कुमार हमारे बड़े मार्जिन से जीतेंगे. सभी बातें पार्टी के संज्ञान में है.

जनता भगवान से मिलने जा रहा हूं: अनंत सिंह

9 मर्डर वाला बयान देकर पार्टी को संकट में डाल चुके अनंत सिंह वैसे तो शुक्रवार शाम को ही पलट गए थे. उन्होंने अपने ही बयान का खंडन करते हुए कहा कि मेरा कहना था कि मेरे 9 आदमी लालू यादव के राज में मारे गए थे. उन्होंने मीडिया पर दोष मढ़ते हुए कहा कि आपलोगों ने गलत खबर चला दिया है. उन्होंने एक बार फिर कहा कि आपकी खबर गलत तरीके से वायरल हो रही है. इस खबर का खंडन हो चुका है.

लालू जी ने कभी हत्या की राजनीति नहीं की: शक्ति यादव

अनंत सिंह के बयान को लेकर राष्ट्रीय जनता दल को सरकार और जनता दल यूनाइटेड पर हमला करने का मौका मिल गया है. अनंत सिंह के बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए पार्टी के मुख्य प्रवक्ता शक्ति यादव ने कहा, अनंत सिंह के ऊपर एके-47 का भी मामला सामने आया था. उन्होंने कहा कि जब नीरज कुमार ने अनंत सिंह पर हत्या करने का आरोप लगाया था, तब उनका धैर्य टूट गया और अनंत सिंह ने सच उगलते हुए कहा कि हमने नीतीश कुमार के लिए 9 लोगों की हत्या करवाई.

शक्ति यादव ने कहा कि नीतीश कुमार के सुशासन के सारे राज खुल गए हैं. लालू जी के राज में कभी भी हत्या पर राजनीति नहीं हुई. वे सभी का सम्मान करते थे. अनंत सिंह का बयान कबूलनामा था कि इन्होंने सभी तरह के काम किए हैं. इसकी जांच होनी चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि नीतीश कुमार के लोगों में ही वोट लूटने की प्रवृत्ति थी और अब भी है, लेकिन वह ये सब आरोप विपक्ष पर लगाते रहे. शक्ति यादव ने कहा कि अनंत सिंह की बातों से निकले सच को आप छुपा नहीं सकते, भले ही वे अपने बयान से मुकर गए हैं.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

ZEENEWS TRENDING STORIES