SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

पटना में युवक की गोली मारकर हत्या: नेवा पुल के पास मिला मिट्ठू कुमार का शव, ऑटो से हुई मृतक की पहचान

Patna News: पटना के नौबतपुर थाना क्षेत्र में नेवा पुल के समीप शुक्रवार देर शाम बिहटा निवासी मिट्ठू कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटनास्थल के पास मिले ऑटो के रजिस्ट्रेशन नंबर से मृतक की पहचान हुई. पुलिस और FSL की टीम जांच में जुटी हुई है.

Edited By Rupak Kumar
Published: Oct 10, 2026, 04:56 PM IST | Updated: Oct 10, 2026, 05:09 PM IST
Image Credit: प्रतिकात्मक तस्वीर (AI Photo)
Join

Patna News: राजधानी पटना के नौबतपुर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है. शुक्रवार की देर शाम नेवा पुल के समीप एक युवक की शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान बिहटा निवासी मिट्ठू कुमार के रूप में हुई है. युवक के सीने में गोली मार कर घटना को अंजाम दिया गया था. इस घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई. इसके बाद लोगों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी.

घटनास्थल से एक ऑटो बरामद
इस घटना की सूचना मिलते ही नौबतपुर थानाध्यक्ष नंदन कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की जांच की और आसापास के इलाके में सबूत जुटाने के लिए जांच प्रक्रिया शुरू कर दी. इस घटनास्थल के पास से पुलिस को एक ऑटो भी बरामद हुआ था. ऑटो के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर मृतक की पहचान करने में मदद मिली. पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद मृतक को शव को पोस्टमार्टम के लिए पटना के एम्स में  भेज दिया.

ये भी पढ़ें: मेरो बलम थानेदार चलावे जिप्सी: भोजपुरी-हरियाणवी गानों पर पत्नी संग खाकी के टशन वाली रोमांटिक रील वायरल

SDPO-2 उमेश्वर चौधरी ने बताया
इस मामले में फुलवारी शरीफ के SDPO-2 उमेश्वर चौधरी ने बताया कि घटनास्थल के पास मिले ऑटो के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर मृतक की पहचान बिहटा निवासी मिट्ठू कुमार के रूप में की गई है. घटना की गंभीरता को देखते हुए FSL टीम को भी मौके पर बुलाया गया.  FSL टीम ने घटनास्थल पर से कुछ जरूरी सबूत जुटाए, जिससे हत्या से जुड़े तथ्यों का पता लगाया जा सके. पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

पुलिस और FSL की टीम जांच में जुटी
मिट्ठू कुमार की हत्या आखिर क्यों हुई और इसके पीछे क्या कारण था, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है. पुलिस और FSL की टीम मामले की जांच कर रही है. पुलिस परिजनों से भी पूछताछ कर रही है. पुलिस का कहना है कि परिजनों की ओर से दिए जाने वाले आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

रिपोर्ट: इश्तियाक खान

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रुपक कुमार मिश्रा zee bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-editor के तौर पर कार्यरत है. वे राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और रुटीन खबरों पर काम करते हैं. इसके अलावा, टेक्नोसिस मीडिया में इन्हें एक साल काम करने का अनुभव है. शिक्षा की बात करें तो राजर्षि टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से इन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES