SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

पटना में पार्षद पति पर जानलेवा हमले का खुलासा: मुख्य आरोपी समेत अब तक 8 गिरफ्तार

Patna News: पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र में पार्षद पति अनिल कुमार यादव पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. पुलिस ने मुख्य आरोपी शंकर राय समेत अब तक 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

Reported By Zee Bihar Network Edited By Rupak Kumar
Published: Sep 30, 2026, 07:35 AM IST | Updated: Sep 30, 2026, 07:42 AM IST
Image Credit: पटना में पार्षद पति पर जानलेवा हमले का खुलासा (zee news)
Join

Patna News: राजधानी पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के चकराम में 23 सितंबर को पार्षद पति अनिल कुमार यादव पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. सिटी एसपी सेंट्रल ममता कल्याणी ने बताया कि मामले में अब तक कुल 8 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि एक आरोपी की गिरफ्तारी अभी बाकी है. ताजा कार्रवाई में मुख्य अभियुक्त शंकर राय समेत दो शूटर और एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शंकर राय, रंजीत कुमार, पप्पू और जितेंद्र कुमार के रूप में हुई है.

5 लाख की सुपारी, हथियार बरामद
पुलिस के मुताबिक, जितेंद्र कुमार की राहुल सहनी से नजदीकी थी और राहुल सहनी के जरिए शूटर उपलब्ध कराए गए थे. जांच में सामने आया है कि अनिल कुमार यादव की हत्या के लिए 5 लाख रुपये की सुपारी दी गई थी. वारदात में इस्तेमाल हथियार भी पुलिस ने बरामद कर लिया है. पुलिस अब इस मामले में आरोपियों की भूमिका और हमले की पूरी साजिश की जांच कर रही है.

2017 से चली आ रही थी रंजिश
सिटी एसपी के अनुसार, इस हमले के पीछे 2017 से चली आ रही पुरानी रंजिश बताई जा रही है. यह विवाद वार्ड पार्षद के चुनाव से जुड़ा बताया गया है. मुख्य आरोपी शंकर राय का दावा है कि अनिल यादव ने उसे दो बार झूठे मामलों में जेल भिजवाया था. पुलिस के मुताबिक, शंकर राय का आपराधिक इतिहास भी रहा है. उसके खिलाफ हत्या, लूट और चोरी का सामान रखने समेत करीब 12 से 13 मामले दर्ज हैं.

अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार
इस पूरे मामले में बुद्धा कॉलोनी थाना कांड संख्या 583/26 दर्ज है. एसडीपीओ के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए पहले चार और अब चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने एक और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.

रिपोर्ट: प्रकाश सिन्हा

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

ZEENEWS TRENDING STORIES