SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

अनाथ हुआ 4 साल का मासूम: भागलपुर में ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आए मां-बाप, खुद लड़ रहा मौत से जंग

भागलपुर में रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से एक दंपत्ति की मौत हो गई. इस घटना में उनका चार साल का बच्चा घायल हो गया और उसका इलाज चल रहा है.

Edited By Ranjana Kumari
Published: Sep 08, 2026, 04:52 PM IST | Updated: Sep 08, 2026, 05:12 PM IST
Image Credit: भागलपुर के अकबरनगर स्टेशन पर दर्दनाक रेल हादसा (जी मीडिया)
Join

भागलपुर जिले के अकबरनगर रेलवे स्टेशन के पास आज (मंगलवार, 8 सितंबर, 2026) एक दर्दनाक रेल हादसा हो गया. इस हादसे में पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका चार वर्षीय मासूम बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया. बताया जा रहा है कि पति-पत्नी बच्चे के साथ ट्रेन पकड़ने के लिए स्टेशन पहुंचे थे और रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान वर्धमान पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गए. मिली जानकारी के अनुसार, भागलपुर के जमालपुर-भागलपुर रेलखंड पर अकबरनगर रेलवे स्टेशन के पास सुबह करीब 9 बजकर 20 मिनट पर यह दर्दनाक हादसा हुआ.

दो लोगों की मौके पर ही मौत
ट्रेन संख्या 53416 डाउन वर्धमान पैसेंजर की चपेट में आने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. प्रत्यक्षदर्शियों की माने, तो मृतक पति-पत्नी थे और उनके साथ मौजूद करीब चार वर्षीय बच्चा भी हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे फिलहाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि मृतक बांका जिले के शंभूगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पड़रिया गांव के रहने वाले थे. पति-पत्नी अपने मासूम बच्चे के साथ ट्रेन पकड़ने के लिए अकबरनगर स्टेशन पहुंचे थे.

स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी
इसी दौरान रेलवे ट्रैक पार करते समय तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गए. हादसे के बाद स्टेशन परिसर में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया. घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ और जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. वहीं, गंभीर रूप से घायल मासूम बच्चे को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया है. रेल पुलिस मृतकों की पहचान और हादसे के अन्य कारणों की जांच में जुटी हुई है. जांच के बाद ही मामले की स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी.

रिपोर्ट: अश्वनी कुमार

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कुमारी Zee Bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-Editor अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. बिहार के सिवान जिले के जीरादेई से ताल्लुक रखने वाली रंजना स्थानीय और जमीनी मुद्दों पर गहरी पकड़ रखती हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में वे मुख्य रूप से राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और देश-दुनिया की अहम रूटीन खबरों को प्रमुखता से कवर करती हैं. Zee Media का हिस्सा बनने से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में भी डेढ़ साल तक अपनी सेवाएं दी थीं. एकेडमिक की बात करें तो रंजना GJU से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES