SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

मधेपुरा में 'खुर्दा महोत्सव' के दौरान पप्पू यादव ने ऑन-ड्यूटी जवान को मंच से दिया धक्का! हो रही आलोचना

मधेपुरा में 'खुर्दा महोत्सव' के दौरान पप्पू यादव ने ऑन-ड्यूटी जवान को मंच से उतरने के लिए कहा और फिर धक्का दे दिया. इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वहीं, पप्पू यादव की कड़ी आलोचना की जा रही है.

Written By Ranjana Kumari
Published: Oct 27, 2026, 09:03 AM IST | Updated: Oct 27, 2026, 09:20 AM IST
Image Credit: पूर्णिया सांसद पप्पू यादव (वीडियो ग्रैब)
Join

पूर्णिया सासंद पप्पू यादव किसी न किसी बात को लेकर चर्चा में बने रहते हैं. वहीं, इस बार वो विवादों में घिर गए हैं. सांसद पप्पू यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में सांसद एक ऑन-ड्यूटी सुरक्षाकर्मी को धक्का देते हुए मंच से नीचे उतारते नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर पप्पू यादव की कड़ी आलोचना की जा रही है.

पप्पू यादव ने जवान को दिया धक्का!

बता दें कि ये वीडियो मधेपुरा में 'खुर्दा महोत्सव' के सांस्कृतिक और खेलकूद कार्यक्रम के दौरान का है. इस मौके पर वहां लोगों की भारी भीड़ थी. सांसद पप्पू यादव की सुरक्षा में तैनात एक जवान अपनी ड्यूटी निभा रहा था. किसी बात पर अचानक सांसद भड़क गए और उन्होंने ड्यूटी पर तैनात जवान को हाथ से धक्का देकर मंच से नीचे उतरने के लिए कहा. पप्पू यादव के बोलने पर उस जवान ने कोई बहस नहीं किया और चुपचाप मंच से नीचे उतर गया.

लोगों ने सुरक्षाकर्मी का किया समर्थन

वहीं, वीडियो सामने आने के बाद लोग सुरक्षाकर्मी के समर्थन में उतर आए हैं. ड्यूटी निभा रहे एक जवान के साथ इस तरह के अपमानजनक बर्ताव को लेकर लोग सांसद पप्पू यादव की तीखी आलोचना कर रहे हैं. आम जनता और सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि नेताओं की सुरक्षा में अपनी जान जोखिम में डालने वाले जवानों के साथ ऐसा व्यवहार करना अस्वीकार्य है. बता दें कि खुर्दा महोत्सव का आयोजन पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव की ओर से किया जाता है.

खेसारी लाल यादव पर फेंका चप्पल

खुर्दा गांव में आयोजित खुर्दा महोत्सव में भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की प्रस्तुति के दौरान चप्पल फेंके जाने का मामला भी सामने आया था. घटना को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. कुछ लोग इस घटना की निंदा कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग इसके पीछे खेसारी लाल यादव के व्यवहार को वजह बता रहे हैं. इस घटना के सामने आने के बाद पप्पू यादव ने नाराजगी जताई थी और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चप्पल फेंकने वाले व्यक्ति की पहचान कर उसे पकड़ने की बात की थी.

यह भी पढ़ें: खुर्दा महोत्सव में खेसारी लाल पर चप्पल फेंके जाने से मचा बवाल, सांसद पप्पू यादव ने दिए जांच के आदेश

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कुमारी Zee Bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-Editor अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. बिहार के सिवान जिले के जीरादेई से ताल्लुक रखने वाली रंजना स्थानीय और जमीनी मुद्दों पर गहरी पकड़ रखती हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में वे मुख्य रूप से राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और देश-दुनिया की अहम रूटीन खबरों को प्रमुखता से कवर करती हैं. Zee Media का हिस्सा बनने से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में भी डेढ़ साल तक अपनी सेवाएं दी थीं. एकेडमिक की बात करें तो रंजना GJU से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES