SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

मुजफ्फरपुर में फिर गैस लीक: मिठनपुरा में पीएनजी पाइपलाइन से हुआ रिसाव, स्थिति नियंत्रण में

मुजफ्फरपुर में गैस पाइपलाइन से एक बार फिर से रिसाव हुआ है, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई. सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी, PNG पाइपलाइन की तकनीकी टीम और दमकल विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई. PNG पाइपलाइन कंपनी की तकनीकी टीम ने तुरंत रिसाव को रोक दिया.

Edited By Ranjana Kumari
Published: Nov 09, 2026, 06:58 AM IST | Updated: Nov 09, 2026, 07:35 AM IST
Image Credit: मुजफ्फरपुर में गैस पाइपलाइन से रिसाव (जी मीडिया)
Join

मुजफ्फरपुर में PNG पाइपलाइन से गैस लीक होने के कारण इलाके में एक बार फिर हड़कंप मच गया और अफरा-तफरी की स्थिति पैदा हो गई.यह घटना मिठनपुरा थाना क्षेत्र के रामबाग चकबसु इलाके में हुई, जहां अचानक PNG लीक होने से स्थानीय लोगों के बीच दहशत फैल गई. हालांकि, IOCL की तकनीकी टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर गैस रिसाव को रोक दिया, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली.

तुरंत बंद कराया गया सप्लाई 

सुरक्षा कारणों से पटाखे फोड़ने पर रोक लगा दी गई है. इसी बीच, PNG पाइपलाइन से गैस लीक होने की सूचना मिलने पर SDM आनंद उत्सव, SDPO (टाउन) सुरेश कुमार और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) की एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची. तकनीकी टीम ने तुरंत कार्रवाई की और गैस रिसाव को सफलतापूर्वक बंद कर दिया.

कनेक्शन पॉइंट पर हुआ गैस लीक

बताया जा रहा है कि कि घरों में गैस सप्लाई करने वाले एक कनेक्शन पॉइंट पर अचानक गैस लीक हो गई. गैस लीक होने के बाद, पूरे इलाके में घोषणाएं की गई और लोगों को बार-बार चेतावनी दी गई कि वे पटाखे न जलाएं. सुरक्षा के एहतियात के तौर पर फायर डिपार्टमेंट को भी बुलाया गया था. फिलहाल स्थिति सामान्य हो गई है.

बता दें कि 2 नवंबर को ही मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र के गोबरसाही इलाके में सोमवार को गैस पाइपलाइन में विस्फोट होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार-पांच लोग घायल हो गए. विस्फोट में नाला निर्माण के लिए खुदाई कर रही जेसीबी मशीन और कई अन्य वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए. धमाके की आवाज दूर तक सुनाई दी और आसपास के लोग घटनास्थल की ओर जुट गए.

गोबरसाही से डुमरी की ओर जाने वाले रास्ते पर नाला निर्माण के लिए जेसीबी से खुदाई की जा रही थी. इसी दौरान जेसीबी से गैस पाइपलाइन टूट गई. पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के बाद गैस का रिसाव शुरू हो गया था. कुछ देर बाद अचानक जोरदार विस्फोट हुआ, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. वही अब, मिठनपुरा इलाके में गैस लीक की एक और घटना से वहां के निवासी दहशत में हैं. फिलहाल मौके पर मरम्मत का काम चल रहा है.

रिपोर्ट: मणितोष कुमार

यह भी पढ़ें: मधुबनी समाहरणालय की संपत्ति होगी नीलाम, सुप्रीम कोर्ट से बिहार सरकार को झटका, 26 नवंबर की तारीख तय

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कुमारी Zee Bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-Editor अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. बिहार के सिवान जिले के जीरादेई से ताल्लुक रखने वाली रंजना स्थानीय और जमीनी मुद्दों पर गहरी पकड़ रखती हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में वे मुख्य रूप से राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और देश-दुनिया की अहम रूटीन खबरों को प्रमुखता से कवर करती हैं. Zee Media का हिस्सा बनने से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में भी डेढ़ साल तक अपनी सेवाएं दी थीं. एकेडमिक की बात करें तो रंजना GJU से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES