SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

न दुनिया देख पाया, न मां की गोद मिली... नवजात को नोचकर खा गए कुत्ते, नवादा की रूह कंपा देने वाली घटना

नवादा में इंसानियत शर्मसार करन देने वाली घटना सामने आई है. यहां पर सदर अस्पताल से महज 300 मीटर दूर नवजात को नोचकर कुत्ते खा गए. रूह कंपा देने वाली घटना से इलाका दहल उठा है.

Edited By Shailendra
Published: Nov 19, 2026, 14:49 IST | Updated: Nov 19, 2026, 14:59 IST
Image Credit: नवादा सदर अस्पताल से महज 300 मीटर दूर नवजात को नोचकर खा गए कुत्ते (Photo-वीडियो ग्रैब)
Join

बिहार के नवादा से सामने आई एक दर्दनाक घटना ने पूरे जिले को झकझोर कर रख दिया है. सदर अस्पताल से महज 300 मीटर की दूरी पर एक नवजात शिशु को कुत्तों के झुंड ने नोच-नोचकर खा लिया. इस घटना की तस्वीर और वीडियो देखकर लोगों की रूह कांप उठी है.

समाजसेवी महेश वर्मा ने नवजात को कुत्तों से बचाने की कोशिश की, लेकिन...

बताया जा रहा है कि समाजसेवी महेश वर्मा ने नवजात को कुत्तों से बचाने की कोशिश की, लेकिन अकेले होने और परिस्थितियों के कारण वह सफल नहीं हो सके. बाद में उन्होंने घटना का वीडियो बनाकर पत्रकारों को उपलब्ध कराया.

नवजात को किसने और किन परिस्थितियों में वहां छोड़ा?

इस घटना ने स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन की निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. आखिर नवजात को किसने और किन परिस्थितियों में वहां छोड़ा? क्या किसी अस्पताल या निजी नर्सिंग होम से यह मामला जुड़ा है? इसकी जांच जरूरी है.

आखिर ऐसे संस्थानों की नियमित जांच क्यों नहीं होती?

नवादा में अवैध रूप से संचालित नर्सिंग होम और स्वास्थ्य संस्थानों पर कार्रवाई को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं. आखिर ऐसे संस्थानों की नियमित जांच क्यों नहीं होती?

व्यवस्था की संवेदनशीलता और जवाबदेही पर बड़ा सवाल

यह घटना सिर्फ एक नवजात की मौत नहीं, बल्कि व्यवस्था की संवेदनशीलता और जवाबदेही पर बड़ा सवाल है. अब जरूरी है कि प्रशासन मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों पर कठोर कार्रवाई करे.

रिपोर्ट: यशवंत सिन्हा

यह भी पढ़ें: ट्रक, ट्रैक्टर और टेंपो की टक्कर, कटिहार में सड़क हादसे ने छीनी 3 जिंदगियां, घर के चिराग बुझने से पसरा मातम
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES