SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'क्रिया होगी तो प्रतिक्रिया होगी, गलती एक तरफ से नहीं होती': नीरज और अनंत सिंह के बीच सुलह के बाद बोले ललन सिंह

नीरज कुमार और अनंत सिंह के बीच विवाद को ललन सिंह ने शांत करवा दिया है. ललन सिंह ने कहा कि क्रिया होगी तो प्रतिक्रिया होगी, गलती एक तरफ से नहीं होती है.

Written By Shailendra
Published: Oct 05, 2026, 05:14 PM IST | Updated: Oct 05, 2026, 05:23 PM IST
Image Credit: ललन सिंह, केंद्रीय मंत्री (Z News)
Join

केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने पटना स्नातक सीट जदयू प्रत्याशी नीरज कुमार और मोकामा से विधायक अनंत सिंह के बीच विवाद को सुलझा दिया है. दोनों नेता के बीच विवाद का समाधान करने के बाद उन्होंने बड़ा बयान दिया. ललन सिंह मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि क्रिया होगी तो प्रतिक्रिया होगी, गलती एक तरफ से नहीं होती है. चलिए जानते हैं कि आखिर पूरा विवाद क्या था और ललन सिंह ने इस क्या कहा?

ललन सिंह ने दोनों नेताओं के बीच विवाद खत्म करवा दिया
दरअसल, 5 अक्टूबर, 2026 दिन सोमवार को पूर्व सीएम नीतीश कुमार ने केंद्रीय मंत्री ललन सिंह से मुलाकात की. इस मुलाकत के दौरान उन्होंने नीरज कुमार और अनंत सिंह के बीच विवाद को सुलझाने की जिम्मेदारी सौंपी. इसके बाद ललन सिंह ने दोनों नेताओं के बीच विवाद खत्म करवा दिया और इसकी जानकारी उन्होंने खुद दी.

'कोई क्रिया अगर होगी तो प्रतिक्रिया होगी, ताली एक हाथ से नहीं बजती'
ललन सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पार्टी ने उन्हें अनंत सिंह बनाम नीरज कुमार विवाद शांत करने की जिम्मेदारी दी थी. उन्होंने कहा कि मैंने अनंत सिंह से कहा कि आप कोई सार्वजनिक बयान न दें, इस पर अनंत सिंह सहमत हुए हैं. इस दौरान ललन सिंह ने इस मामले में बिना नाम लिए नीरज कुमार को लपेटते में लिया. उन्होंने कहा कि कोई क्रिया अगर होगी तो प्रतिक्रिया होगी, ताली एक हाथ से नहीं बजती.

नीरज कुमार को भी ललन सिंह ने लपेटा
उन्होंने कहा कि अनंत सिंह का विधान सभा चुनाव के दौरान विरोध हुआ था, तब पार्टी ने इसे नहीं सुलझाया. यहां पर प्रदेश नेतृत्व से चूक हो गई थी. जदयू नेता ललन सिंह ने बताया कि अनंत सिंह ने कहा कि जिसने मेरा विरोध किया, हम उसके लिए वोट नहीं मांगेंगे. इस मैंने उनसे कहा कि आप (अनंत सिंह) कोई सार्वजनिक बयान न दें, इस पर वह मान गए हैं.

केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के घर गए थे नीतीश कुमार
बता दें कि 5 अक्टूबर, 2026 दिन सोमवार को जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सीएम नीतीश कुमार सुबह-सुबह केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के घर गए थे. यहां दोनों नेताओं के बीच करीब 15 मिनट तक बातचीत हुई थी. इसके बाद ललन सिंह का ये बयान सामने आया कि नीरज कुमार और अनंत सिंह के बीच का मामला सही हो गया है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES