)
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने पटना स्नातक सीट जदयू प्रत्याशी नीरज कुमार और मोकामा से विधायक अनंत सिंह के बीच विवाद को सुलझा दिया है. दोनों नेता के बीच विवाद का समाधान करने के बाद उन्होंने बड़ा बयान दिया. ललन सिंह मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि क्रिया होगी तो प्रतिक्रिया होगी, गलती एक तरफ से नहीं होती है. चलिए जानते हैं कि आखिर पूरा विवाद क्या था और ललन सिंह ने इस क्या कहा?
ललन सिंह ने दोनों नेताओं के बीच विवाद खत्म करवा दिया
दरअसल, 5 अक्टूबर, 2026 दिन सोमवार को पूर्व सीएम नीतीश कुमार ने केंद्रीय मंत्री ललन सिंह से मुलाकात की. इस मुलाकत के दौरान उन्होंने नीरज कुमार और अनंत सिंह के बीच विवाद को सुलझाने की जिम्मेदारी सौंपी. इसके बाद ललन सिंह ने दोनों नेताओं के बीच विवाद खत्म करवा दिया और इसकी जानकारी उन्होंने खुद दी.
'कोई क्रिया अगर होगी तो प्रतिक्रिया होगी, ताली एक हाथ से नहीं बजती'
ललन सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पार्टी ने उन्हें अनंत सिंह बनाम नीरज कुमार विवाद शांत करने की जिम्मेदारी दी थी. उन्होंने कहा कि मैंने अनंत सिंह से कहा कि आप कोई सार्वजनिक बयान न दें, इस पर अनंत सिंह सहमत हुए हैं. इस दौरान ललन सिंह ने इस मामले में बिना नाम लिए नीरज कुमार को लपेटते में लिया. उन्होंने कहा कि कोई क्रिया अगर होगी तो प्रतिक्रिया होगी, ताली एक हाथ से नहीं बजती.
नीरज कुमार को भी ललन सिंह ने लपेटा
उन्होंने कहा कि अनंत सिंह का विधान सभा चुनाव के दौरान विरोध हुआ था, तब पार्टी ने इसे नहीं सुलझाया. यहां पर प्रदेश नेतृत्व से चूक हो गई थी. जदयू नेता ललन सिंह ने बताया कि अनंत सिंह ने कहा कि जिसने मेरा विरोध किया, हम उसके लिए वोट नहीं मांगेंगे. इस मैंने उनसे कहा कि आप (अनंत सिंह) कोई सार्वजनिक बयान न दें, इस पर वह मान गए हैं.
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के घर गए थे नीतीश कुमार
बता दें कि 5 अक्टूबर, 2026 दिन सोमवार को जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सीएम नीतीश कुमार सुबह-सुबह केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के घर गए थे. यहां दोनों नेताओं के बीच करीब 15 मिनट तक बातचीत हुई थी. इसके बाद ललन सिंह का ये बयान सामने आया कि नीरज कुमार और अनंत सिंह के बीच का मामला सही हो गया है.