SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

मधेपुरा स्कूल वायरल वीडियो मामले में पुलिस का खुलासा: गलत मंशा से फैलाया जा रहा क्लिप, होगी कार्रवाई

मधेपुरा स्कूल वायरल वीडियो मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. पुलिस ने साफ किया है कि वीडियो को गलत मंशा से फैलाया जा रहा है. वीडियो को गलत मंशा से सोशल मीडिया पर प्रसारित करने वाले लोगों की भी पहचान की जा रही है.

Edited By Ranjana Kumari
Published: Sep 24, 2026, 11:18 AM IST | Updated: Sep 24, 2026, 11:57 AM IST
Image Credit: मधेपुरा स्कूल वायरल वीडियो मामले में पुलिस का खुलासा (जी मीडिया)
Join

मधेपुरा जिला के उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र स्थित उदा उत्क्रमित उच्च माध्यमिक (10+2) विद्यालय के बाहर छात्र-छात्राओं के बीच विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को लेकर स्पष्टीकरण जारी किया है. पुलिस के अनुसार, वायरल वीडियो 22 सितंबर 2026 का है और वीडियो को गलत संदर्भ में सोशल मीडिया पर प्रसारित किया जा रहा है.

नाबालिग छात्रों को हुए संदेह
इस संबंध में जानकारी देते उदाकिशुनगंज एसडीपीओ पवन कुमार सिंह ने बताया कि विद्यालय में अर्द्धवार्षिक परीक्षा का आयोजन चल रहा था. प्रथम पाली की परीक्षा समाप्त होने के बाद छात्र-छात्राएं विद्यालय से बाहर निकलकर अपने घर जा रहे थे. इसी दौरान विद्यालय के बाहर सड़क पर एक युवक मोटरसाइकिल लगाकर खड़ा था. विद्यालय के कुछ नाबालिग छात्रों को संदेह हुआ कि वह किसी छात्रा से मिलने आया है. इसी बात को लेकर छात्रों ने उससे पूछताछ शुरू कर दी.

नहीं हुई छेड़खानी या अन्य अप्रिय
इसी दौरान विद्यालय के अन्य छात्र-छात्राएं भी वहां पहुंच गए और आपस में बहस होने लगी. घटना की जानकारी मिलने पर विद्यालय के शिक्षक भी मौके पर पहुंचे और छात्रों को समझाकर वहां से हटा दिया. पुलिस के अनुसार इस दौरान किसी प्रकार की छेड़खानी या अन्य अप्रिय घटना नहीं हुई.

गलत मंशा से प्रसारित किया जा रहा वीडियो
एसडीपीओ ने बताया कि घटना से संबंधित वीडियो को कुछ लोगों द्वारा सोशल मीडिया पर गलत मंशा से प्रसारित किया जा रहा है. वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे सभी नाबालिग बच्चों को चिह्नित कर लिया गया है और उनके परिजनों को नोटिस दिया गया है. पुलिस ने बताया कि किशोर न्याय अधिनियम (JJ Act) के तहत आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.

पुलिस ने लोगों से की ये अपील
इसके अलावा, वीडियो को गलत मंशा से सोशल मीडिया पर प्रसारित करने वाले लोगों की भी पहचान की जा रही है और उनके विरुद्ध विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर किसी घटना से संबंधित अपुष्ट या भ्रामक जानकारी साझा न करें और पूरे मामले की वास्तविकता जाने बिना किसी निष्कर्ष पर न पहुंचें.

रिपोर्ट: प्रशांत कुमार

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कुमारी Zee Bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-Editor अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. बिहार के सिवान जिले के जीरादेई से ताल्लुक रखने वाली रंजना स्थानीय और जमीनी मुद्दों पर गहरी पकड़ रखती हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में वे मुख्य रूप से राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और देश-दुनिया की अहम रूटीन खबरों को प्रमुखता से कवर करती हैं. Zee Media का हिस्सा बनने से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में भी डेढ़ साल तक अपनी सेवाएं दी थीं. एकेडमिक की बात करें तो रंजना GJU से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES