SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

फिर जेल जाएंगे बाहुबली नेता आनंद मोहन, सुप्रीम कोर्ट ने दिया 1 महीने में सरेंडर करने का आदेश

सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व सांसद आनंद मोहन को एक महीने में सरेंडर करने का आदेश दिया है. आनंद मोहन 1994 में गोपालगंज के तत्कालीन जिलाधिकारी जी कृष्णैया की हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए थे.

Edited By Ranjana Kumari
Published: Nov 26, 2026, 11:51 IST | Updated: Nov 26, 2026, 12:26 IST
Image Credit: फिर जेल जाएंगे बाहुबली नेता आनंद मोहन (फाइल फोटो)
Join

1994 में बिहार के गोपालगंज के तत्कालीन जिलाधिकारी जी कृष्णैया की हत्या मामले में पूर्व सांसद आनंद मोहन को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है. सुप्रीम कोर्ट ने एक महीने में आनंद मोहन को सरेंडर करने का आदेश दिया है. साथ ही, सुप्रीम कोर्ट ने 2023 के बिहार सरकार के संशोधन को असंवैधानिक घोषित कर दिया है. आनंद मोहन की रिहाई के बाद जी कृष्णैया की पत्नी उमा देवी कृष्णैया ने SC का दरवाजा खटखटाया था.

रिहाई रद्द करने की मांग

जी कृष्णैया की पत्नी उमा देवी कृष्णैया ने सुप्रीम कोर्ट से आनंद मोहन की रिहाई को रद्द कर उसे फिर से जेल भेजे जाने की मांग की थी. बिहार सरकार द्वारा जेल नियमों में किए संसोधन के चलते आनंद मोहन की रिहाई हुई थी. आनंद मोहन और बिहार सरकार ने SC में हलफनामा दाखिल कर कहा था कि जेल से उसकी रिहाई का फैसला मनमाना नहीं कहा जा सकता.

SC ने 2023 का आदेश किया रद्द

अपने फैसले में कोर्ट ने कहा- 10 अप्रैल 2023 की अधिसूचना को असंवैधानिक, अमान्य और निष्प्रभावी घोषित किया जाता है और इसे रद्द किया जाता है. इस फैसले में दर्ज निष्कर्षों को ध्यान में रखते हुए प्रतिवादी को समय से पहले रिहा करने का 24 अप्रैल 2023 का आदेश रद्द किया जाता है.प्रतिवादी को आज से एक महीने के भीतर सक्षम जेल प्राधिकारी के समक्ष आत्मसमर्पण करना होगा.

अदालत ने स्पष्ट किया है कि समयपूर्व रिहाई पर विचार करते समय पीड़ित को सुनवाई से वंचित नहीं किया जा सकता है. सजा में छूट देने का अधिकार सरकार के पास हो सकता है, लेकिन उसका इस्तेमाल कानून, निष्पक्षता और पीड़ित के अधिकारों को ध्यान में रखकर ही किया जाना चाहिए.

'अदालत मूकदर्शक बनकर नहीं रह सकती'

कोर्ट ने कहा कि न्याय के लिए कानून और नैतिकता के पक्ष में खड़ा होना जरूरी है. अदालत केवल मूकदर्शक बनकर नहीं रह सकती है. रिट क्षेत्राधिकार का इस्तेमाल करते हुए अदालत का दायित्व है कि वह सक्रिय रूप से न्याय सुनिश्चित करे. कोर्ट ने यह भी कहा कि न्यायिक समीक्षा सिर्फ निगरानी की औपचारिक प्रक्रिया नहीं है, बल्कि मनमानी कार्रवाई के खिलाफ वैधानिकता, निष्पक्षता और न्याय सुनिश्चित करने का सक्रिय माध्यम है.

इनपुट-IANS

यह भी पढ़ें: इन जगहों पर अब उम्र नहीं बनेगी रोजगार की बाधा, दिल्ली हाई कोर्ट ने 65 साल की हटाई पाबंदी, फोटोग्राफरों को मिली बड़ी राहत

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

रंजना कुमारी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 2 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News रीजनल टीम में सब-एडिटर के रूप में काम कर रही हैं. हाइपरलोकल की राजनीति, क्राइम और अन्य खबरों की गहराई से कवरेज करना उनकी एक्सपर्टीज है.ISOMES कॉलेज से BJMC करने के बाद रंजना ने मीडिया जगत में अपना सफर शुरू किया. ज़ी न्यूज़ से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में काम किया है. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देती हैं.रंजना कुमारी से आप Ranjana.Kumari@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और फेसबुक के जरिए भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES