SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

मधेपुरा में शातिर का कारनामा: स्कूल से लेकर आंगनबाड़ी में जांच कर आया, डराकर वसूली भी की और ग्रामीणों के खातों से उड़ाए 67 हजार

मधेपुरा में शातिर ठग का कारनामा देखने को मिला है. शातिर ठग ने स्कूल से लेकर आंगनबाड़ी तक जांच के नाम पर वसूली की. साथ ही, ग्रामीणों के खातों से 67 हजार से अधिक रुपए उड़ा लिए. इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है.

Edited By Ranjana Kumari
Published: Oct 01, 2026, 05:52 PM IST | Updated: Oct 01, 2026, 06:05 PM IST
Image Credit: मधेपुरा में शातिर ठग का कारनामा (जी मीडिया)
Join

मधेपुरा के मुरलीगंज प्रखंड में फर्जी अधिकारी बनकर सरकारी संस्थानों की जांच करने और लोगों से रुपये ऐंठने का मामला सामने आया है. प्रतापनगर गांव में पहुंचे एक युवक ने खुद को विभागीय अधिकारी बताया और आंगनबाड़ी केंद्रों से लेकर स्कूल तक का निरीक्षण कर दिया. कार्रवाई और नौकरी जाने का डर दिखाकर आंगनबाड़ी सेविकाओं से 10 हजार रुपये वसूलने का आरोप है. इसके अलावा मातृत्व लाभ दिलाने का झांसा देकर दो ग्रामीणों के बैंक खातों से 67,173 रुपये निकाल लिए गए.

नौकरी जाने का डर दिखाया और ठग लिया
आरोपित की पहचान अभिषेक साहनी, पिता अशोक साहनी, ग्राम अमारी, थाना धमदाहा, जिला पूर्णिया के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि आरोपी ने प्रतापनगर के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 152, 154 और 155 का निरीक्षण किया. खुद को अधिकारी बताते हुए उसने सेविकाओं को कार्रवाई और नौकरी जाने का डर दिखाया. इसके बाद शोभा देवी, सुनीता कुमारी और कृष्णा देवी से क्रमशः 5 हजार, 3500 और 1500 रुपये लिए जाने का आरोप है. आरोपी ने निरीक्षण पंजिका में अपना नाम सुमित कुमार, प्रोजेक्ट मैनेजर दर्ज किया था.

प्रधानाध्यापक से भी ले लिए एक हजार रुपए
मामला यहीं नहीं रुका. आरोपी पर मध्य विद्यालय प्रतापनगर के प्रधानाध्यापक से भी जांच के नाम पर एक हजार रुपये ले लिए. बाद में विभागीय स्तर पर जानकारी लेने पर कथित अधिकारी के फर्जी होने का खुलासा हुआ. फर्जी अधिकारी ने ग्रामीणों को मातृत्व लाभ की राशि दिलाने का झांसा देकर बैंकिंग प्रक्रिया के नाम पर उनसे संपर्क किया. इसके बाद विजय साह के खाते से 47 हजार रुपये और मंतोष कुमार के खाते से 20,173 रुपये अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए निकाल लिए गए.

यह भी पढ़ें: चिराग पासवान पर जीतनराम मांझी के फिर तीखे तेवर: 'जो नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्वास करेगा, वह LJPRV प्रमुख जैसी बात नहीं कहेगा'

साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी कार्रवाई
मामला सामने आने के बाद गांव में हड़कंप मच गया. पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजय कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और साक्ष्यों के आधार पर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी.

रिपोर्ट: प्रशांत कुमार

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कुमारी Zee Bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-Editor अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. बिहार के सिवान जिले के जीरादेई से ताल्लुक रखने वाली रंजना स्थानीय और जमीनी मुद्दों पर गहरी पकड़ रखती हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में वे मुख्य रूप से राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और देश-दुनिया की अहम रूटीन खबरों को प्रमुखता से कवर करती हैं. Zee Media का हिस्सा बनने से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में भी डेढ़ साल तक अपनी सेवाएं दी थीं. एकेडमिक की बात करें तो रंजना GJU से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES