SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

लव, बेवफाई, ज्योति सिंह से शादी और अब माफी: पवन सिंह और अक्षरा सिंह के रिश्तों में उतार चढ़ाव की पूरी कहानी

भोजपुरी सुपरस्टार और एमएलसी पवन एक बार चर्चा का विषय बने हुए हैं और इसके पीछे की वजह है, उनकी पर्सनल लाइफ. पवन सिंह ने अभी हाल में मुंगेर में एक कार्यक्रम के दौरान एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह से मांफी मांगी थी. आइए जानते हैं कि शुरू से दोनों का रिश्ता कैसा रहा और विवाद कहां से शुरू हुआ?

Edited By Ranjana Kumari
Published: Oct 26, 2026, 09:38 AM IST | Updated: Oct 26, 2026, 09:57 AM IST
Image Credit: पवन सिंह और अक्षरा सिंह (फाइल फोटो)
Join

भोजपुरी सुपरस्टार और भाजपा एमएलसी पवन सिंह ने 19 अक्टूबर, 2026 को अक्षरा सिंह से सार्वजनिक रूप से माफी मांगी. पवन सिंह और अक्षरा सिंह की जोड़ी एक समय में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सर्वश्रेष्ठ जोड़ियों में से एक थी, लेकिन ऐसा क्या हुआ कि दोनों के रास्ते अलग हो गए और अब पवन सिंह को अक्षरा सिंह से मा​फी मांगनी पड़ रही है. मामला सार्वजनिक आरोपों, पुलिस से शिकायत और वर्षों तक बयानबाजी होती रही.

पवन सिंह और अक्षरा सिंह की फिल्में -

पवन सिंह और अक्षरा सिंह ने भोजपुरी फिल्मों और कई एल्बम में साथ काम किया था. दोनों की जोड़ी को दर्शकों का भरपूर प्यार भी मिला. दोनों के रिश्तों में दरार तब आई, जब पवन सिंह ने ज्योति सिंह से शादी कर ली. इसके बाद अक्षरा सिंह से पवन सिंह का विवाद सार्वजनिक हो गया. बाद में कुछ इंटरव्यू में पवन सिंह को लेकर अक्षरा सिंह ने रिश्तों के टूटने के अनुभवों के बारे में जानकारी साझा की थी.

अक्षरा सिंह का कहना है कि पवन सिंह से रिश्ता टूटने के बाद उन्हें निजी और प्रोफेशनल जिंदगी में परेशानियों का सामना करना पड़ा. 2019 के अगस्त महीने में अक्षरा सिंह ने मुंबई मालवणी थाने में शिकायत भी दर्ज कराई थी. उनका आरोप था कि उन पर अश्लील टिप्पणियां की जा रही हैं, आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया में साझा किए जा रहे हैं और धमकियां भी दी जा रही हैं. अक्षरा सिंह का आरोप था कि उनकी छवि को खराब करने की कोशिश की जा रही है. एक मुकदमे में पवन सिंह के करीबी विष्णु प्रकाश तिवारी उर्फ सूर्या को भी आरोपी बनाया गया था.

यह भी पढ़ें: 'मेरा बाबू है...', पवन सिंह ने मंच से सबके सामने अक्षरा सिंह से मांगी माफी

इसी साल यानी फरवरी 2026 में अक्षरा सिंह ने एक इंटरव्यू में कहा था, मैं अपने अतीत से आगे बढ़ना चाहती हूं. पवन सिंह से पुराने रिश्तों को लेकर उनसे हमेशा सवाल किए जाते हैं और उनका नाम उनसे जोड़ा जाता है. पवन सिंह का दूसरी महिलाओं के साथ घूमने के बारे में अक्षरा सिंह से पूछे जा रहे सवालों को लेकर उन्होंने यह बात कही थी. अक्षरा सिंह ने बताया था कि ज्योति सिंह ने भी उनसे संपर्क किया था और उन्होंने उन्हें सलाह देने की कोशिश की थी. अक्षरा सिंह ने ज्योति सिंह के गुजारा भत्ता संबंधी मांग का भी समर्थन किया था.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कुमारी Zee Bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-Editor अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. बिहार के सिवान जिले के जीरादेई से ताल्लुक रखने वाली रंजना स्थानीय और जमीनी मुद्दों पर गहरी पकड़ रखती हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में वे मुख्य रूप से राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और देश-दुनिया की अहम रूटीन खबरों को प्रमुखता से कवर करती हैं. Zee Media का हिस्सा बनने से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में भी डेढ़ साल तक अपनी सेवाएं दी थीं. एकेडमिक की बात करें तो रंजना GJU से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES