SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

500 रुपये मजदूरी और रसगुल्ले की गलती!: खौलते तेल की कढ़ाई में फेंका गया मजदूर, नालंदा में इलाज के दौरान मौत

नालंदा में रसगुल्ला बनाने में मजदूर से गलती होने पर कुछ लोगों ने उसको खौलते तेल में डाल दिया. गंभीर रूप से झुलसे मजदूर की इलाज के दौरान मौत हो गई. नूरसराय थाना क्षेत्र के दरुआरा बथानीपर की घटना है.

Edited By Shailendra
Published: Oct 12, 2026, 04:11 PM IST | Updated: Oct 12, 2026, 04:18 PM IST
Image Credit: नालंदा में बदमाशों ने मजदूर को खौलते तेल में फेंका, दर्दनाक मौत (Photo-AI)
Join

रसगुल्ला का नाम सुनते ही मुंह पानी आ आता है, लेकिन यही रसगुल्ला किसी के लिए जान की आफत बन जाता है, वह भी तब जब इसे बनाने में हल्की सी गलती कर देता है और उसे खौलते तेज में तल दिया जाता है! जी हां, आप सोच रहे होंगे कि आखिर हम ये क्या बात कर रहे हैं. आखिर इसमें रसगुल्ला का क्या कनेक्शन हो सकता है, जो किसी की जान पर बन जाए. हालांकि, ये स्टोरी रसगुल्ला की नहीं है, लेकिन वारदात की वजह जरुर बन गया. चलिए इस आर्टिकल में पूरा मामला जानते हैं आखिर क्या है?

रसगुल्ला बनाने में गलती परवान चढ़ी खूनी विवाद
दरअसल, नालंदा जिला के नूरसराय थाना क्षेत्र के दरुआरा बथानी पर गांव में एक ऐसी दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसने इंसानियत को झकझोर कर रख दिया है. परिजनों का आरोप है कि कम्मू चौहान को गांव के दो बदमाश श्राद्धकर्म में काम करवाने के लिए अपने साथ ले गए थे. श्राद्धकर्म में मजदूर ने हलवाई के साथ मिलकर रसगुल्ला बनाया था, लेकिन रसगुल्ला बनाने में हुई गलती और पांच सौ रुपया मजदूरी मांगने के विवाद में एक मजदूर को खौलती कड़ाही में डाल दिया गया.

उबलते तेल की कढ़ाई में फेंका गया मजदूर
यह घटना 4 अक्टूबर, 2026 की बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार, दरुआरा बथानी गांव निवासी कम्मू चौहान को दिलीप धानुक और राजा नामक व्यक्ति काम करने के लिए बुलाकर ले गए थे. इसी दौरान रसगुल्ला बनाने में गलती होने को लेकर विवाद शुरू हो गया. मजदूरी मांगने पर बहस और बढ़ गई. आरोप है कि गुस्से में आकर बदमाशों ने कम्मू चौहान को खौलती कड़ाही में डाल दिया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गया.

इलाज के दौरान तोड़ा दम
गंभीर हालत में मजदूर का इलाज चल रहा था, लेकिन जिंदगी और मौत के बीच जूझते हुए उसने दम तोड़ दिया. इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. हालांकि, खबर लिखे जाने तक थाने में एफआईआर दर्ज होने की जानकारी नहीं मिली है.

रिपोर्ट: ऋषिकेश कुमार

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES