SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

किशनगंज के सदर अस्पताल में हंगामा: बच्चे के इलाज को लेकर विधायक और डॉक्टर आमने-सामने, बदसलूकी का आरोप

बिहार के किशनगंज सदर अस्पताल के चिकित्सकों पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगा है. पूरे मामले को लेकर विधायक सरवर आलम ने मोर्चा खोल दिया है.

Written By Amitesh Pandey
Published: Nov 24, 2026, 23:25 IST | Updated: Nov 24, 2026, 23:28 IST
Image Credit: Z Creative (AI Image)
Join

किशनगंज सदर अस्पताल एक बार फिर विवादों में है. इस बार मामला ड्यूटी पर तैनात एक चिकित्सक के द्वारा एआईएमआईएम विधायक सरवर आलम के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार करने और एक सात वर्षीय सर्पदंश पीड़ित बच्चे के इलाज में लापरवाही बरतने का है.

यह है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, विधायक सरवर आलम के विधानसभा क्षेत्र के रहने वाले सात वर्षीय बच्चे को सांप ने काट लिया था. परिजन बच्चे को इलाज के लिए आनन-फानन में किशनगंज सदर अस्पताल लेकर पहुंचे. आरोप है कि अस्पताल में ऑन ड्यूटी तैनात चिकित्सक डॉ. शिवाजी प्रसाद बच्चे का इलाज करने से बचते रहे और परिजनों को निजी अस्पताल जाने की सलाह देने लगे. इतना ही नहीं, परिजनों का आरोप है कि चिकित्सक ने उनके साथ दुर्व्यवहार भी किया.

विधायक ने परिजनों से फोन पर बातचीत की

काफी देर तक परेशान रहने के बाद परिजनों ने एआईएमआईएम विधायक सरवर आलम को फोन कर पूरे मामले की जानकारी दी. इसके बाद विधायक ने खुद चिकित्सक को फोन कर बच्चे का समुचित इलाज करने का आग्रह किया, लेकिन आरोप है कि चिकित्सक ने विधायक के साथ भी बदतमीजी से बात की. मामले की जानकारी मिलते ही विधायक सरवर आलम सदर अस्पताल पहुंचे और प्रभारी सिविल सर्जन डॉ. उर्मिला कुमारी से मुलाकात कर आरोपी चिकित्सक डॉ शिवाजी प्रसाद के खिलाफ लिखित शिकायत दिया.

चिकित्सक पर मोबाइल बंद करने का आरोप

वहीं, जब प्रभारी सिविल सर्जन ने आरोपी चिकित्सक डॉ. शिवाजी प्रसाद को पूछताछ के लिए अपने चैंबर में बुलाया, तो चिकित्सक अस्पताल से गायब हो गए और अपना मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ कर लिया. विधायक सरवर आलम ने चिकित्सक पर गंभीर लापरवाही और दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. वहीं, प्रभारी सिविल सर्जन डॉ. उर्मिला कुमारी ने मामले की जांच कर आरोपी चिकित्सक के खिलाफ न्याय संगत कार्रवाई करने का भरोसा दिया है.

(किशनगंज से अमित कुमार सिंह की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें : बिहार के 3 विश्वविद्यालयों की बदलेगी तस्वीर: CM सम्राट चौधरी ने खोला योजनाओं का पिटारा, विकास को मिलेगी रफ्तार

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

अमितेश कुमार पांडेय डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. वे हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.अमितेश के पास डेस्क एडिटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी व्यावहारिक अनुभव है. अमितेश ने उत्तर प्रदेश के तीन प्रमुख शहरों- लखनऊ, प्रयागराज और गाज़ियाबाद में जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग की है. स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ पेपर अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान में काम करने का अनुभव है. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से ताल्लुक रखने वाले अमितेश को मीडिया जगत में 8 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. पत्रकारिता की पढ़ाई भी प्रयागराज से की है.अमितेश पांडेय से आप amitesh.pandey@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप अमितेश से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES