SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

खुर्दा महोत्सव में खेसारी लाल पर चप्पल फेंके जाने से मचा बवाल, सांसद पप्पू यादव ने दिए जांच के आदेश

मधेपुरा जिले के खुर्दा गांव में आयोजित खुर्दा महोत्सव में भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की प्रोग्राम के दौरान चप्पल फेंके जाने की घटना से विवाद खड़ा हो गया है. सांसद पप्पू यादव ने चप्पल फेंकने वाले व्यक्ति की पहचान कर उसे पकड़ने की बात कही है.

Edited By Rupak Kumar
Published: Oct 26, 2026, 02:05 PM IST | Updated: Oct 26, 2026, 02:20 PM IST
Image Credit: खेसारी लाल यादव, भोजपुरी अभिनेता
Join

मधेपुरा जिले के कुमारखंड प्रखंड अंतर्गत खुर्दा गांव में आयोजित खुर्दा महोत्सव में भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की प्रस्तुति के दौरान चप्पल फेंके जाने की घटना ने नया विवाद खड़ा कर दिया है. मंच पर प्रस्तुति दे रहे खेसारी लाल यादव की ओर दर्शकों की भीड़ से चप्पल फेंके जाने के बाद मामला सुर्खियों में आ गया. घटना को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. जहां कुछ लोग इस घटना की निंदा कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग इसके पीछे खेसारी लाल यादव के कथित व्यवहार को वजह बता रहे हैं.

पप्पू यादव ने लिया एक्शन

खुर्दा महोत्सव का आयोजन पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव की ओर से किया जाता है. घटना के बाद सांसद पप्पू यादव ने नाराजगी जताते हुए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चप्पल फेंकने वाले व्यक्ति की पहचान कर उसे पकड़ने की बात कही. हालांकि, घटना को लेकर सोशल मीडिया पर बहस लगातार तेज होती जा रही है. इसी बीच, यह चर्चा भी हो रही है कि मंच से खेसारी लाल यादव ने कथित तौर पर टावर पर चढ़े एक दर्शक पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. कुछ लोग इसे चप्पल फेंके जाने की घटना से जोड़कर देख रहे हैं. हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और चप्पल फेंके जाने की वास्तविक वजह भी अभी स्पष्ट नहीं है.

ये भी पढ़ें: जहानाबाद में भोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह की स्कॉर्पियो पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, गायक ने शिव कुमार विक्कू पर लगाया आरोप
 

खेसारी का वायरल वीडियो चर्चा में

इसी बीच, खेसारी लाल यादव का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर चर्चा में है, जिसमें वह बिना नाम लिए कहते सुनाई दे रहे हैं,'मेरी जिंदगी अच्छी कट रही है, जहां हम थूक के आए हैं, वहां तुम चाट रहे हो' खेसारी ने कथित तौर पर इसे अपनी प्रस्तुति के दौरान कही गई सामान्य बात बताया और किसी पर टिप्पणी करने से इनकार किया. हालांकि, सोशल मीडिया पर कुछ लोग इस बयान को भोजपुरी गायक पवन सिंह से जोड़कर देख रहे हैं.

घटना की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं

हाल में पवन सिंह द्वारा अक्षरा सिंह के पिता को भाई कहने और अक्षरा सिंह से माफी मांगने की बात से जुड़े घटनाक्रम के बाद इस वीडियो को लेकर अटकलें और तेज हो गई हैं. खुर्दा महोत्सव में खेसारी लाल यादव की प्रस्तुति के बाद अब उनके गाने और मनोरंजन से अधिक चप्पल फेंके जाने की घटना, दर्शकों के साथ कथित व्यवहार और वायरल वीडियो को लेकर चर्चा हो रही है. फिलहाल, सोशल मीडिया पर सामने आ रहे अलग-अलग दावों के बीच घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट होना बाकी है.

रिपोर्ट: प्रशांत कुमार

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रुपक कुमार मिश्रा zee bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-editor के तौर पर कार्यरत है. वे राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और रुटीन खबरों पर काम करते हैं. इसके अलावा, टेक्नोसिस मीडिया में इन्हें एक साल काम करने का अनुभव है. शिक्षा की बात करें तो राजर्षि टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से इन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES