SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

जितिया स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा: अलग-अलग जिलों में कई लोग डूबे, 5 बच्चों की मौत

जितिया (जीवितपुत्रिका) पर्व के दौरान दो बिहार के कई जिलों से दर्दनाक हादसे सामने आए. जितिया पर्व के स्नान के दौरान कई जिलों में कुछ लोगों के डूबने की घटनाएं सामने आईं. इन घटनाओं में 5 बच्चों की मौत भी हो गई.

Reported By Zee Bihar Network Edited By K. Raj Mishra
Published: Oct 04, 2026, 10:40 AM IST | Updated: Oct 04, 2026, 11:22 AM IST
Image Credit: प्रतीकात्मक तस्वीर
Join

जितिया (जीवितपुत्रिका) पर्व के दौरान दो बिहार के कई जिलों से दर्दनाक हादसे सामने आए. इसी कड़ी में कैमूर के रामगढ़ नगर पंचायत और सोनहन थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में जितिया स्नान के दौरान एक-एक बच्चे की डूबने से मौत हो गई. पहली घटना रामगढ़ नगर पंचायत स्थित सूर्य मंदिर पोखर में हुई. यहां पोखर में डूबने से 11 वर्षीय विशाल कुमार की मौत हो गई. मृतक के पिता रमेश राम ने बताया कि विशाल अपनी मां के साथ पोखर पर नहाने गया था. मां और अन्य परिजन घर लौट आए, लेकिन विशाल के नही लौटने पर खोजबीन शुरू हुई. पोखर में काफी तलाश के बाद उसे अचेत अवस्था में बाहर निकाला गया. इसके बाद परिजन उसे तत्काल रेफरल अस्पताल ले गए, जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर संजय ने उसे मृत घोषित कर दिया.

कैमूर में अलग-अलग जगह 2 बच्चे डूबे

इसी तरह से कैमूर के जिले के सोनहन थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में भी दुर्गावती नदी में स्नान के दौरान एक बच्चे की डूबने से मौत हो गई. मृतक की पहचान रामपुर गांव निवासी नारद सिंह के बेटे शुभम कुमार (10 वर्ष) के रूप में हुई. जिस घर में पुत्र की दीर्घायु के लिए रखे जाने वाले जितिया व्रत को लेकर उत्साह और खुशी का माहौल था, वहां इस घटना के बाद अचानक मातम पसर गया. परिजनों के अनुसार, शुभम घर के सदस्यों और करीब पांच अन्य बच्चों के साथ दुर्गावती नदी में नहाने गया था. स्नान के दौरान शुभम अचानक गहरे पानी में चला गया. वहां मौजूद लोगों ने अन्य बच्चों को तो सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन शुभम पानी में लापता हो गया. इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों ने नदी में तलाश शुरू की और करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला.

सिवानः तीन लड़कियों की डूबने से मौत

इसी तरह से सिवान के सिसवन प्रखंड के रामपुर-बगही पोखरा में जितिया स्नान के दौरान तालाब में डूबने से तीन लड़कियों की मौत हो गई. मृतकों की पहचान रामपुर गांव निवासी कमलेश साह की बेटी अंशु कुमारी (15 साल), राजू साह की बेटी अंजली कुमारी (12 साल) और मनोज पंडित की बेटी अनीशा कुमारी (13 साल) के रूप में हुई है. तीन लड़कियों के डूबने की घटना के बाद गांव में हाहाकार मच गया. बताया जा रहा है कि पोखर में नहाते समय तीनों लड़कियां गहरे पानी में चली गईं और डूब गईं. आसपास मौजूद कुछ की चीख-पुकार सुनकर गांव वाले भी वहां पहुंचे और तीनों लड़कियों को पानी से बाहर निकाला, लेकिन तबतक काफी देर हो चुकी थी.

सुपौलः बेरदह धार में 6 साल की बच्ची डूबी

वहीं, सुपौल के थाना क्षेत्र के डुमरी पंचायत में जितिया पर्व के दौरान बेरदह धार में एक 6 साल की बच्ची की डूबने से मौत हो गई. काफी खोजबीन के बाद रात करीब 9 बजे बच्ची का शव बरामद किया गया. घटना को लेकर बताया गया कि डुमरी पंचायत स्थित जागीर वार्ड नंबर 1 निवासी विन्देश्वरी यादव अपनी 6 साल की बेटी के साथ बेरदह धार में स्नान करने गई थीं. नहाते समय में बच्ची अचानक से गहरी धारा में चली गई और डूब गई. शुरुआत में बच्ची का कोई पता नहीं चल सका. बाद में स्थानीय गोताखोरों और NDRF की टीम ने रात करीब 9 बजे बच्ची का शव बरामद कर लिया.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

ZEENEWS TRENDING STORIES