SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

JDU MLC प्रत्याशी नीरज कुमार को पड़ा दिल का दौरा, अनंत सिंह बोले- 'बूथ पर पैसा देना होगा, 2 घंटे बाद ठीक हो जाएंगे'

JDU के MLC उम्मीदवार नीरज कुमार को दिल का दौरा पड़ने के बाद पटना के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल उनका ICU में डॉक्टरों की देखरेख में इलाज चल रहा है.

Edited By Ranjana Kumari
Published: Oct 20, 2026, 10:20 AM IST | Updated: Oct 20, 2026, 01:49 PM IST
Image Credit: JDU के MLC प्रत्याशी नीरज कुमार को पड़ा दिल का दौरा (फाइल फोटो)
Join

JDU के MLC उम्मीदवार और सीटींग MLC नीरज कुमार को दिल का दौरा पड़ने के बाद पटना के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल उनका ICU में डॉक्टरों की देखरेख में इलाज चल रहा है. मिली जानकारी के अनुसार, बिहार में JDU के MLC उम्मीदवार नीरज कुमार अचानक बीमार पड़ गए. मिली जानकारी के अनुसार, नीरज कुमार सोमवार (19 अक्टूबर, 2026) को बिहार के सिवान जिले में पूजा के दौरान मौजूद थे. इसी दौरान उन्हें सीने में दर्द की शिकायत हुई. 

देर शाम मेदांता अस्पताल में कराया गया भर्ती

उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद परिजनों और सहयोगियों ने उन्हें तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था की. इसके बाद उन्हें आनन-फानन में पटना लाया गया, जहां सोमवार देर शाम मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया. अस्पताल में भर्ती होने के बाद चिकित्सकों ने उनकी स्थिति को देखते हुए उन्हें आईसीयू में रखा है. डॉक्टरों की 24 घंटे की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है.

विधान परिषद की आठ सीटों पर चुनाव

नीरज कुमार की सेहत को लेकर अस्पताल प्रबंधन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है. बता दें कि नीरज कुमार की तबीयत ऐसे समय में बिगड़ी है, जब बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों के लिए चुनावी सरगर्मी तेज है. वह पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के समर्थित प्रत्याशी हैं. इस सीट पर उनका मुकाबला जन सुराज के उम्मीदवार अनुज सिंह से है. पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव इस बार राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है. एनडीए की ओर से जदयू प्रत्याशी नीरज कुमार चुनाव मैदान में हैं, जबकि जन सुराज के अनुज सिंह भी अपनी दावेदारी को मजबूत करने में जुटे हैं.

अनंत सिंह और नीरज कुमार के बीच जंग

साथ ही, उन्हें अपनी सीट से अपनी ही पार्टी के विधायक अनंत सिंह के विरोध का सामना करना पड़ रहा है. अनंत सिंह जनसुराज प्रत्याशी डॉ. अनुज सिंह के लिए चुनाव-प्रचार कर रहे हैं. नीरज कुमार के खिलाफ कई बयान भी दे चुके हैं. चुनावी गतिविधियों के बीच नीरज कुमार के अस्पताल में भर्ती होने की खबर से उनके समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं की चिंता बढ़ गई है. फिलहाल सभी की नजरें उनके स्वास्थ्य में सुधार और चिकित्सकों की ओर से जारी होने वाली आधिकारिक जानकारी पर टिकी हैं.

अनंत सिंह बोले- 'बूथ पर पैसा देना होगा, इसलिए...'

जेडीयू MLC उम्मीदवार नीरज कुमार की अचानक तबीयत खराब होने पर JDU विधायक अनंत सिंह का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि बूथ पर पैसा देना होगा, इसलिए वह बीमार हो गए हैं. नीरज कुमार का सब दिन का ये आदत है. पैसा देने के वक्त बीमार हो जाते हैं. 2 घंटा बाद ठीक हो जाएंगे, फिर अस्पताल से वापस आ जाएंगे.

इनपुट: IANS

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कुमारी Zee Bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-Editor अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. बिहार के सिवान जिले के जीरादेई से ताल्लुक रखने वाली रंजना स्थानीय और जमीनी मुद्दों पर गहरी पकड़ रखती हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में वे मुख्य रूप से राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और देश-दुनिया की अहम रूटीन खबरों को प्रमुखता से कवर करती हैं. Zee Media का हिस्सा बनने से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में भी डेढ़ साल तक अपनी सेवाएं दी थीं. एकेडमिक की बात करें तो रंजना GJU से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES