'नीतीश-लालू भगवान तुल्य, पार्टी में सब बेचैन क्यों?' MLC चुनाव के बीच जदयू विधायक अनंत सिंह का बड़ा दावा
मोकामा से जदयू विधायक अनंत सिंह ने एमएलसी चुनाव में जीत का बड़ा दावा किया है. इस दौरान उन्होंने नीरज कुमार पर भी बड़ा हमला बोला. अनंत सिंह ने कहा कि नीरज कुमार ने पार्टी के लिए क्या किया है? किसी को कुछ पता है. उन्होंने कहा कि नीतीश-लालू भगवान तुल्य हैं.
बिहार विधान परिषद चुनाव के मतदान के बीच जदयू विधायक अनंत सिंह ने अनुज कुमार की जीत का बड़ा दावा किया है. चुनाव के बीच अनंत सिंह के आवास पर आतिशबाजी शुरू हो गई. इस पर अनंत सिंह ने फिर जीत का दावा करते हुए कहा कि जीत की खुशी मना रहे हैं, जीतेंगे, पूरा विश्वास है. हम लोग सौ परसेंट जीत रहे हैं.
'जो नीतीश जी के साथ रहता है, वही उन्हें ले जाता है'
अनंत सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार को जहां कोई ले जाता है, वे वहीं जाते हैं. उन्होंने आगे कहा कि नीतीश और लालू उनके लिए भगवान तुल्य हैं. नीतीश कुमार को लेकर उन्होंने कहा कि उनको जहां कोई ले जाता है, वे वहीं जाते हैं. उनका नाम लेना बेकार है, वे भगवान तुल्य आदमी हैं. जो नीतीश जी के साथ रहता है, वही उन्हें ले जाता है. वे अपने उस लायक नहीं हैं कि अपनी मर्जी से जाएंगे, जहां मन करता है, लोग वहीं ले जाते हैं.
'मेरे 100 से अधिक आदमी थाने में बैठे हुए हैं'
जदयू विधायक अनंत सिंह ने कहा कि मेरे 100 से अधिक आदमी थाने में बैठे हुए हैं. न मरने का गम है और न जीने की खुशी है. पार्टी वाले ने जो किया, अच्छा नहीं किया, हम भी पार्टी में थे. उन्होंने आगे कहा कि हम पार्टी से हट गए, तभी नहीं छोड़ा, इसलिए हमने सोच लिया है कि अब इसे खत्म कर देंगे, तभी छोड़ेंगे.
'ललन सिंह से हमारी बातचीत नहीं'
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह को लेकर अनंत सिंह ने कहा कि ललन सिंह से हमारी बातचीत नहीं है. हम विधायक हैं, इतनी हमको जानकारी नहीं है. उनका भी मिजाज बिगड़ा था, दो बार उनका भी विरोध किया था. पार्टी में नीरज का क्या योगदान है, यह हमको आज तक पता नहीं लगा. वह सिखा-सिखाकर सबको गाली दिलवाता है. पार्टी इतनी बेचैन क्यों है?
वहीं, निशांत कुमार की सक्रियता को लेकर जदयू विधायक अनंत सिंह कहा कि सब नेताओं से बढ़िया नेता नीतीश जी और लालू जी हैं. इन सबका नाम लेना बेकार है, वे भगवान तुल्य आदमी हैं. जो काम से संन्यास ले चुके हैं, उनका नाम लेना छोड़ दीजिए.
नीतीश कुमार के नीरज कुमार के घर जाने पर अनंत सिंह ने कहा कि नीतीश जी हमारे गुरु जी है, सब जहां ले जाता है, वह वहां चले जाते हैं. ई रसगुल्ला वाला इलेक्शन नहीं है. 3 जिला में रसगुल्ला जाने में गाड़ी का किराए लग जाएगा. उन्होंने कहा कि हमाररा जनता मालिक है, जीत होगा वोट दीजिए.
रिपोर्ट : सन्नी कुमार