SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

मुंगेर में जदयू नेता के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग से मचा हड़कंप, गोलियों की आवाज से सहमा पूरा गांव

मुंगेर में जदयू नेता राजीव रंजन उर्फ बबलू झा के आवास पर गोलीबारी से रतैठा पाठक टोला दहल उठा. जदयू नेता के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग के बाद सात खोखे बरामद किए गए हैं. बताया जा रहा है कि जमीन विवाद में घटना को अंजाम दिया गया.

Edited By Shailendra
Published: Nov 19, 2026, 09:39 IST | Updated: Nov 19, 2026, 10:26 IST
Image Credit: जदयू नेता के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, सात खोखे बरामद (Z News)
Join

मुंगेर जिला के हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के रतैठा पाठक टोला गांव में 18 नवंबर बुधवार की देर शाम अपराधियों ने जदयू के प्रखंड उपाध्यक्ष सह 20 सूत्री सदस्य राजीव रंजन उर्फ बबलू झा के आवास पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी. अचानक हुई गोलीबारी से पूरा गांव दहल उठा. घटना के बाद पीड़ित परिवार के बीच भय का माहौल है. 

पुलिस ने घटनास्थल से सात खोखे बरामद किए

सूचना मिलते ही हवेली खड़गपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की छानबीन शुरू कर दी. पुलिस ने घटनास्थल से सात खोखे बरामद किए हैं.

अचानक हुई गोलीबारी से परिवार के सभी सदस्य सहम गए

घटना के संबंध में राजीव रंजन उर्फ बबलू झा ने बताया कि उनकी जमीन पर कुछ भू-माफिया जबरन कब्जा करना चाहते हैं. इसका वह लगातार विरोध कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि बुधवार को दिनभर नीतीश संवाद कार्यक्रम को लेकर पंचायत में आयोजित बैठकों में व्यस्त थे. शाम को घर लौटने के कुछ देर बाद ही अपराधियों ने उनके आवास को निशाना बनाते हुए अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. अचानक हुई गोलीबारी से परिवार के सभी सदस्य सहम गए.

जमीन विवाद को लेकर ही इस घटना को अंजाम दिया गया

उन्होंने आशंका जताई कि जमीन विवाद को लेकर ही इस घटना को अंजाम दिया गया है. हालांकि, घटना के पीछे की वास्तविक वजह और इसमें शामिल लोगों की पहचान पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी.

अपराधियों ने दर्जनों राउंड गोलियां चलाईं

इधर, घटना की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष पंकज कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए. स्थानीय स्तर पर सामने आए वीडियो में सात खोखे दिखाई देने की बात कही जा रही है, जबकि पीड़ित पक्ष का दावा है कि अपराधियों ने दर्जनों राउंड गोलियां चलाईं. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

बेतिया में 40 लाख की लूट, अपराधी फरार

बता दें कि दूसरी तरफ एक क्राइम की वारदात को अपराधियों ने बुधवार को अंजाम दिया. बेतिया में स्थित सेनको गोल्ड एंड डायमंड शोरूम में 18 नवंबर बुधवार की दोपहर को बड़ी लूट को अंजाम दिया गया. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ गया है, जिसमें 6 से 8 बदमाश शोरूम में घुसते दिखाई दे रहे हैं. अपराधी हथियारों के साथ शोरूम में दाखिल हुए और वहां मौजूद कर्मचारियों और ग्राहकों को अपने कब्जे में ले लिया. महज 20 मिनट में करीब 40 लाख रुपये के आभूषण लेकर चंपत हो गए.

रिपोर्ट: प्रशांत कुमार

यह भी पढ़ें: पूर्व डिप्टी CM के घर के पास बड़ी लूट, CCTV में दिखा अपराधियों का तांडव! वारदात के 19 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES