SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

दाह संस्कार नहीं, वैशाली में डूबे 13 बच्चों को दी गई भू-समाधि, जानें क्या है कबीरपंथी परंपरा

सभी पंथ के अपने-अपने तरीके हैं. कबीरपंथ का अपना अलग तरीका है. वहां दाह संस्कार, मृत्यु भोज, कर्मकांड, पिंडदान और मुंडन आदि की कोई मान्यता नहीं है. अंतिम संस्कार के समय कोई मंत्रोच्चार भी नहीं होता.

Reported By Zee Bihar Network Edited By Sunil Mishra
Published: Oct 15, 2026, 02:57 PM IST | Updated: Oct 15, 2026, 03:15 PM IST
Image Credit: वैशाली में 13 बच्चों की मौत के बाद उन्हें भू-समाधि दी गई. (AI Image)
Join

वैशाली में श्राद्ध का भोज खाकर लौट रहे 13 बच्चे गंगा नदी में डूब गए. इलाके में त्राहिमाम मचा हुआ है और वीवीआईपी राजनेताओं का आना जाना लगा हुआ है. जिलाधिकारी वर्षा सिंह सफाई पर सफाई दे रही हैं और सरकारी इंतजामात के ठीक होने का दावा कर रही हैं, लेकिन यह जवाब नहीं दे पा रही हैं कि रात में नाव के संचालन को मंजूरी किसने दी. खैर, बच्चों का अंतिम संस्कार कबीरपंथी परंपरा के हिसाब से कर दिया गया है. इस परंपरा में उन्हें अग्नि देने के बदले भू-समाधि दी जाती है. इलाके में कबीर पंथ को मानने वाले लोगों को तादाद ठीक-ठाक है. आइए, जानते हैं क्या है कबीरपंथी परंपरा, जिसमें शव का दाह नहीं किया जाता, बल्कि भू-समाधि दी जाती है.

दरअसल, कबीर की उलटबांसियों में मानव शरीर को माटी का बर्तन कहा जाता है. यह माना जाता है कि मानव शरीर 5 तत्वों से मिलकर बना है. इसलिए मृत शरीर का दाह संस्कार करने के बदले भू-समाधि देने की परंपरा चली आ रही है.

READ ALSO: राघोपुर में तेजस्वी यादव का कड़ा विरोध: नाव हादसे के 24 घंटे बाद पहुंचे नेता प्रतिपक्ष को ग्रामीणों ने घेरा, मांगा इस्तीफा

शव को जलाने में ज्यादा लकड़ी, एनर्जी और अग्नि का उपयोग किया जाता है. कबीर पंथ इसी को नकारते हुए धरती की गोद में शांत भाव से शरीर को सौंपने को अधिक प्राकृतिक और अहिंसक माना जाता है.

अंतिम संस्कार करने की विधि की बात करें तो पार्थिव शरीर को जल से स्नान कराने के बाद सफेद कपड़े में लपेटा जाता है. आम तौर पर साधु संतों को पद्मासन या सिद्धासन में समाधि दी जाती है, तो दूसरी ओर गृहस्थ लोगों या बच्चों को धरती की गोद में सुला दिया जाता है.

समाधि के भीतर पहले नमक डाला जाता है और फिर मिट्टी भरकर उस जगह को समतल कर दिया जाता है. माना जाता है कि इससे मानव शरीर के अवयव जल्द से जल्द अपघटित हो जाते हैं. समाधि पर कोई भव्य निर्माण के बदले केवल मिट्टी या फूल अर्पित किए जाते हैं.

वैसे तो सामान्यत: हिंदू परंपरा में भी छोटे और अविवाहित बच्चों के शव को जलाने के बदले समाधि देने का रिवाज रहा है, लेकिन कबीरपंथ में यह प्रथा आयु देखकर नहीं, बल्कि सभी के लिए मुख्य विधान के रूप में अपनाया गया है.

अंतिम संस्कार के समय पारंपरिक मंत्रोच्चार के बदले कबीरदास जी के भजन, साखी, पद या बीजक के दोहों का सामूहिक गायन होता है. कबीरपंथ किसी भी तरह के मृत्यु भोज को नहीं मानता, इस पंथ में पिंडदान, मृत्यु भोज या मुंडन आदि के अलावा 13 दिनों के कर्मकांडों को मान्यता नहीं है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

ZEENEWS TRENDING STORIES