SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

टाइगर श्रॉफ गोलीकांड के आरोपी ऋतिक कुमार महतो की तस्वीर को घरवालों ने पहचानने से किया इनकार, कल रात से संपर्क नहीं

बेगूसराय में जब ​ऋतिक के घरवालों से संपर्क किया गया तो उन्होंने मुंबई पुलिस की ओर से जारी तस्वीर को पहचानने से इनकार कर दिया. परिजन ने कहा कि उससे 10 दिन पहले बातचीत हुई थी. जो फोटो पुलिस दिखा रही है, वो ऋतिक की नहीं है.

Reported By Zee Bihar Network Edited By Sunil Mishra
Published: Oct 19, 2026, 04:38 PM IST | Updated: Oct 19, 2026, 04:55 PM IST
Image Credit: टाइगर श्रॉफ पर हमले के तार बेगूसराय से जुड़ते ही स्थानीय पुलिस भी ऋतिक के घरवालों से संपर्क करने की कोशिश कर रही है. (Video Grab)
Join

महाराष्ट्र में बॉलीवुड स्टार और जैकी श्रॉफ के बेटे टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की घटना के तार बिहार के बेगूसराय से जुड़ा है. इसके बाद जिले में भी इस घटना की चर्चाएं तेज हो गई हैं. महाराष्ट्र पुलिस ने तीन लड़कों को इस घटना को अंजाम देने के आरोप में गिरफ्तार किया है, जिनमें से एक बालिग है और एक बिहार के बेगूसराय का रहने वाला है. उसकी पहचान बेगूसराय के पिपरा निवासी रामू महतो के बेटे ऋतिक कुमार महतो के रूप में हुई है. वह मुंबई में रहकर रैपिडो ड्राइविंग करता था.

READ ALSO: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग का बिहार कनेक्शन, पकड़े गए आरोपियों में से एक ऋत्विक कुमार उर्फ रोशन बेगूसराय का निकला

मीडिया की टीम जब ऋतिक के गांव पहुंची, तो घरवालों ने पुलिस की ओर से जारी की गई तस्वीर को पहचानने और उसके बारे में कुछ भी बताने से मना कर दिया. वहीं, गांव में इस तस्वीर को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र पुलिस ने इस मामले में तीन युवकों को हिरासत में लिया है. इनमें एक ऋतिक कुमार महतो है. कुछ ग्रामीणों का दावा है कि तस्वीर ऋतिक कुमार महतो की हो सकती है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

घरवालों का कहना है कि ऋतिक कुमार महतो पिछले दो से तीन महीनों से मुंबई में रहकर खाना बनाने का काम कर रहा था. परिवार का कहना है कि बीती रात से उसका मोबाइल फोन बंद है और उससे बातचीत नहीं हो पाई है. ऐसे में परिवार भी उसकी वर्तमान स्थिति को लेकर स्पष्ट जानकारी नहीं दे पा रहा है.

बताया जा रहा है कि ​ऋतिक के घरवाले गांव में छोटी मोटी दुकान चलाते थे, लेकिन उसके पकड़े जाने के बाद से वे लोग दुकान बंद कर निकल गए हैं. फिलहाल, इस पूरे मामले में कई सवाल खड़े हो रहे हैं. क्या हिरासत में लिया गया युवक ऋतिक कुमार महतो ही हैं? क्या उसका इस गोलीबारी की घटना से कोई संबंध है? इन सवालों के बारे में आधिकारिक जानकारी पुलिस की जांच के बाद ही मिल पाएगी.

बता दें कि रविवार शाम को बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर उस वक्त फायरिंग की गई, जब वे फुटबॉल खेलकर लौट रहे थे. घटना के बाद सक्रिय हुई मुंबई पुलिस ने सोमवार को फायरिंग के आरोपियों को राजस्थान के कोटा स्टेशन से पकड़ लिया. उनमें से एक की पहचान बिहार के बेगूसराय के रहने वाले ऋतिक कुमार महतो के रूप में हुई.

रिपोर्ट: जितेंद्र कुमार, बेगूसराय

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

ZEENEWS TRENDING STORIES