SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

बिहार बीजेपी के प्रभारी होंगे हरीश द्विवेदी, संगीता यादव और रोहन गुप्ता होंगे सह प्रभारी, झारखंड का प्रभार संभालेंगे गजेंद्र पटेल

भारतीय जनता पार्टी ने बिहार और झारखंड के पार्टी प्रभारी महासचिवों के नामों का ऐलान कर दिया है. बिहार के प्रभारी हरीश द्विवेदी होंगे तो झारखंड में यह दायित्व गजेंद्र पटेल संभालेंगे. बिहार में संगीता यादव और रोहन गुप्ता, हरीश द्विवेदी के सहयोगी प्रभारी होंगे. झारखंड में गजेंद्र पटेल का सहयोग करने के लिए सौरभ सिंह और निवेदिता सिंह को सह प्रभारी बनाया गया है. इससे पहले बिहार बीजेपी के प्रभारी विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश का महासचिव बनाया गया था.

Written By K. Raj Mishra
Published: Sep 23, 2026, 02:45 PM IST | Updated: Sep 23, 2026, 03:29 PM IST
Image Credit: बिहार बीजेपी के प्रभारी होंगे हरीश द्विवेदी, झारखंड का प्रभार संभालेंगे गजेंद्र पटेल (Zee Media)
Join

भारतीय जनता पार्टी ने बिहार और झारखंड के पार्टी प्रभारी महासचिवों के नामों का ऐलान कर दिया है. बिहार के प्रभारी हरीश द्विवेदी होंगे. उनको कर्नाटक की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है. वहीं, झारखंड में यह दायित्व गजेंद्र पटेल संभालेंगे. बिहार में संगीता यादव और रोहन गुप्ता, हरीश द्विवेदी के सहयोगी प्रभारी होंगे. झारखंड में गजेंद्र पटेल का सहयोग करने के लिए सौरभ सिंह और निवेदिता सिंह को सह-प्रभारी बनाया गया है. इससे पहले बिहार बीजेपी के प्रभारी विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश का महासचिव बनाया गया था.

मंगल पांडेय-देवेश कुमार को भी बड़ी जिम्मेदारी

बिहार और झारखंड के अलावा बीजेपी ने अरुणाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश, असम, छत्तीसगढ़, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, झारखंड, कर्नाटक, महाराष्ट्र, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों के प्रभारियों को भी बदल दिया है. बिहार बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और मौजूदा विधायक मंगल पांडे को असम का प्रभारी बनाया गया है. बिहार बीजेपी के पूर्व एमएलसी देवेश कुमार को अरुणाचल प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है. देवेश कुमार ने पिछले दिनों बिहार विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दिया था.

कौन हैं हरीश द्वि‍वेदी?

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में जन्मे हरीश द्व‍िवेदी वर्तमान में भाजपा के राष्‍ट्रीय महासचिव हैं. वे ब‍िहार के सह-प्रभारी रह चुके हैं और इस समय पहले असम के प्रभारी की जिम्‍मेदारी न‍िभा रहे थे. वे 2014 और 2019 में बस्ती से लोकसभा सांसद रह चुके हैं. 

गजेंद्र पटेल के बारे में जानिए

खरगोन-बड़वानी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद गजेंद्र सिंह पटेल को पार्टी ने झारखंड की जिम्मेदारी सौंपी है. वे लंबे समय से पार्टी में संगठनात्मक जिम्मेदारियों को उठा रहे हैं. संसद में वे सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता संबंधी समिति के सदस्य हैं तथा पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्य मंत्रालय की सलाहकार समिति से भी जुड़े रहे हैं. बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने गजेंद्र पटेल को अपनी टीम में शामिल करते हुए राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी सौंप रखी है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

कर्मराज मिश्रा ज़ी न्यूज (डिजिटल) टीम में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं. वे यहां देश-विदेश की राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लिखते हैं. कानपुर यूनीवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर की डिग्री हासिल करके IBN-7 न्यूज चैनल से इंटर्नशिप की. इसके बाद खबर फास्ट, नेशन लाइव और साधना न्यूज न्यूज चैनलों में काम करने के बाद डिजिटल का रुख किया और 2017 से 2020 तक हिंदुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम किया. इसके बाद News Nation, India Ahead के बाद वर्तमान में Z Media का हिस्सा हैं. मीडिया में 10 साल के कार्यकाल के दौरान यूपी, बिहार, छत्तीसगढ़ और दिल्ली विधानसभा चुनावों के अलावा 2019 और 2024 का लोकसभा चुनाव कवर किया है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES