SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

गोपालगंज में फटा गैस सिलेंडर: झुलसे दर्जनों लोग, कई बच्चे भी शामिल, मची अफरा-तफरी

गोपालगंज जिले में गैस सिलेंडर में आग लगने से बड़ा हादसा हो गया. इस हादसे में दर्जनों लोग झुलसे गए. इन घायलों में बच्चों भी शामिल हैं. हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई है. यह घटना बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के सफियाबाद की है.

Edited By Shailendra
Published: Oct 13, 2026, 08:18 PM IST | Updated: Oct 13, 2026, 10:12 PM IST
Image Credit: गोपालगंज में गैस सिलेंडर फटने की वजह से दर्जनों लोग झुलसे (Photo-AI)
Join

गोपालगंज में गैस रिसाव के कारण बड़ा हादसा सामने आया है. गैस रिसाव के कारण लगी आग में लगभग 20 लोग झुलसकर घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है.

बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के सफियाबाद गांव की घटना 

घटना 13 अक्टूबर, 2026 मंगलवार सुबह बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के सफियाबाद गांव की है. यहां गैस सिलेंडर में रेगुलेटर लगाने के दौरान रिसाव हो गया और आग लग गई. देखते ही देखते 4 घर आग की जद में आ गए और लगभग 20 लोग झुलस गए, जिसमें बच्चे भी शामिल हैं.

घायलों को बैकुंठपुर सीएचसी में भर्ती कराया

वहीं, स्थानीय लोगों ने घायलों को बैकुंठपुर सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टर ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया. यहां सभी लोगों का इलाज चल रहा है.

प्रत्यक्षदर्शी महिला ने बताया कैसे हुआ हादसा

प्रत्यक्षदर्शी महिला ने बताया कि गैस सिलेंडर से रिसाव हो रहा था, वह पीड़ित महिला बोली कि गैस निकल रहा है. उन्होंने बताया कि घर में दीया जलाने के दौरान अचानक सिलिंडर में आग लग गई. इसके बाद सिलिंडर ब्लास्ट कर गया. आग से पूरे घर में हाहाकार मच गया.

सासाराम में आग से पिता-पुत्री की मौत
इधर, सासाराम के नौहट्टा थाना क्षेत्र के उल्हो में एक डीजल-पेट्रोल के खुदरा दुकान में आग लग गई. इस हादसे में दुकान का संचालक लक्ष्मी कुमार गुप्ता और उसकी 4 वर्षीय पुत्री कीर्ति कुमारी की आग में झुलसने से मौत हो गई. दरअसल, एलपीजी सिलेंडर फटने की वजह से यह हादसा हुआ. बताया जा रहा है कि लक्ष्मी गुप्ता की पत्नी संजू देवी खाना बना रही थी, जिससे आग काफी फैल गई. इस अग्निकांड में मां संजू देवी और उनका 8 महीने का बेटा सुमित कुमार भी गंभीर रूप से झुलस गया है. आग में झुलसे दोनों मां-बेटे को इलाज के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया है.

गोपालंगज से मदेश तिवारी और सासाराम से अमरजीत यादव की रिपोर्ट 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES