SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

पटना में पिस्ता हाउस और पाइरेट्स ऑफ ग्रिल पर फूड सेफ्टी का छापा: ड्राइड फ्रूट्स जब्त, एक्सपायरी मसाले भी मिले

पटना में पिस्ता हाउस और पाइरेट्स ऑफ ग्रिल पर फूड सेफ्टी ने छापा मारा. इस दौरान भारी मात्रा में एक्सपायरी मसाले मिले, जिन्हें नष्ट किया गया है. साथ ही, कई सामग्री को टेस्टिंग के लिए लैब भेजा गया है.

Edited By Ranjana Kumari
Published: Oct 11, 2026, 08:44 AM IST | Updated: Oct 11, 2026, 09:00 AM IST
Image Credit: पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग का एक्शन (जी मीडिया)
Join

बिहार में आम जनता को सुरक्षित और हाई क्वालिटी वाले खाद्य उत्पाद उपलब्ध कराने के लिए, खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण और जांच जैसे एक्शन लगातार लिए जा रहे हैं. निरीक्षण के दौरान, खाने-पीने की चीजों के स्टोरेज, किचन की साफ-सफाई, शाकाहारी और मांसाहारी खाने को अलग-अलग रखने, ड्रेनेज सिस्टम, कीड़े-मकोड़ों की रोकथाम, स्टाफ की पर्सनल हाइजीन और फूट सेफ्टी स्टैंडर्ड्स के पालन की जांच की जा रही है.

पिस्ता हाउस से 15 किलो ड्राइड चेरी जब्त
इसी क्रम में सचिव-सह-खाद्य संरक्षा आयुक्त कुमार रवि के निर्देश पर फूट सेफ्टी ऑफिसर्स ने पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग ने बीते दिन यानी 10 अक्टूबर 2026 को एसपी वर्मा रोड स्थित पिस्ता हाउस, पाइरेट्स ऑफ ग्रिल और अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों में औचक निरीक्षण किया. इस दौरान खाद्य सामग्री के भंडारण, रसोई की सफाई और सुरक्षा मानकों की जांच की गई. मिली जानकारी के अनुसार, पिस्ता हाउस से 15 किलो ड्राइड चेरी, 42 किलो ड्राइड पाइनएप्पल, 32 किलो ड्राइड जिंजर और 7.5 किलो डेट्स पेस्ट जब्त किया गया है. 

एमडीएच तंदूरी मसाला के 66 पैकेट एक्सपायर
जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत 56,400 रुपये बताई गई है. वहीं, एक्सपायरी पाए जाने पर एमडीएच तंदूरी मसाला के 66 और गरम मसाला के 51 पैकेट नष्ट किए गए. निरीक्षण में वेज और नॉनवेज खाद्य पदार्थों को एक साथ रखने, कीट नियंत्रण और जल निकासी व्यवस्था में कमियां मिलीं. पाइरेट्स ऑफ ग्रिल से लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और सोंठ पाउडर जब्त किए गए. प्रतिष्ठान को जरूरी सुधार करने के निर्देश दिए गए.

यह भी पढ़ें: बिहार पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 7 IPS अधिकारियों का तबादला, रत्न संजय बने लॉ एंड ऑर्डर के नए ADG

फूड सेफ्टी स्टैंडर्ड्स का पालन करने का निर्देश
इसके अलावा, बर्गर सिंह हाउस से सॉस और मेयोनेज के सैंपल लिए गए. पनीर, बादाम, किशमिश और खाने की दूसरी चीजों के सैंपल भी टेस्टिंग के लिए लैब भेजे गए हैं, विभाग ने सभी प्रतिष्ठानों को फूड सेफ्टी स्टैंडर्ड्स का पालन करने का निर्देश दिया है.

रिपोर्ट: प्रकाश कुमार सिन्हा

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कुमारी Zee Bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-Editor अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. बिहार के सिवान जिले के जीरादेई से ताल्लुक रखने वाली रंजना स्थानीय और जमीनी मुद्दों पर गहरी पकड़ रखती हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में वे मुख्य रूप से राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और देश-दुनिया की अहम रूटीन खबरों को प्रमुखता से कवर करती हैं. Zee Media का हिस्सा बनने से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में भी डेढ़ साल तक अपनी सेवाएं दी थीं. एकेडमिक की बात करें तो रंजना GJU से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES