SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

भागलपुर में बाढ़ का कहर: खेत पर जाने के लिए निकले एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

एक ही परिवार के सभी लोग खेत की ओर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में जमा पानी की गहराई का अंदाजा नहीं लगा पाए और एक एक कर डूबने लगे. कुछ लोगों ने बचाने की कोशिश भी की, लेकिन सफल नहीं हुए. इस तरह बाढ़ के पानी ने भागलपुर में बड़ी तबाही मचा दी.

Reported By Zee Bihar Network Edited By Sunil Mishra
Published: Sep 10, 2026, 08:47 PM IST | Updated: Sep 10, 2026, 08:54 PM IST
Image Credit: भागलपुर में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. (Video Grab)
Join

भागलपुर में बाढ़ के पानी के बीच बुधवार को एक बड़ा हादसा हो गया. बाईपास थाना क्षेत्र के कोयली खुटहा गांव में सड़क पर जमा गहरे पानी में डूबने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई. हादसे में एक अन्य व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि परिवार के कुछ लोग खेत जाने के लिए घर से निकले थे. रास्ते में सड़क पर बाढ़ का पानी जमा था, जिससे गहराई का अंदाजा वो लोग नहीं लगा पाए और डूबने लगे. लोगों ने बचाने की मदद की, लेकिन वे असफल रहे. देखते ही देखते कई लोग गहरे पानी में डूब गए.

स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल बचाव अभियान चलाया और सभी को पानी से बाहर निकाला. इसके बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने पांच लोगों को मृत घोषित कर दिया. वहीं एक व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसका मायागंज अस्पताल में इलाज चल रहा है. तीन अन्य लोगों को फैब्रिकेटेड अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

मृतकों की पहचान मंचो देवी, सोनाक्षी कुमारी, प्रिंस कुमार, अभिषेक कुमार और अंशु प्रिया के रूप में हुई है. सभी एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं.

घटना की सूचना मिलते ही बाईपास थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. थानाध्यक्ष, पंचायत के मुखिया और स्थानीय लोग भी मायागंज अस्पताल पहुंचे. एक साथ पांच मौतों की खबर से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है.

बाढ़ के बीच सड़क पर जमा पानी में हुए इस हादसे ने जलजमाव वाले इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं. कई जगह पानी की गहराई का अंदाजा नहीं लग पा रहा है, जिससे हादसे का खतरा बना हुआ है. प्रशासन से जलजमाव वाले स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने और लोगों को सतर्क करने की मांग की जा रही है.

रिपोर्ट: अश्वनी कुमार, भागलपुर

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

ZEENEWS TRENDING STORIES