App

ऊपर केला, नीचे शराब: जब पेटियां खुली तो फटी रह गई उत्पाद विभाग की आंखें, मुजफ्फरपुर में तस्करों का नया जुगाड़

मुजफ्फरपुर में उत्पाद विभाग ने केले की आड़ में चल रही शराब की तस्करी का भंडाफोड़ किया गया है. उत्पाद विभाग की कार्रवाई में केला लोड पिकअप से लाखों की विदेशी शराब बरामद की गई है.

ऊपर केला, नीचे शराब: जब पेटियां खुली तो फटी रह गई उत्पाद विभाग की आंखें, मुजफ्फरपुर में तस्करों का नया जुगाड़
Image Credit: पेटियों के नीचे चल रहा था शराब का अवैध कारोबार, पुलिस ने वाहन किया जब्त (Z News)

शराबबंदी वाले बिहार के मुजफ्फरपुर में केले की आड़ में शराब तस्करी का बड़ा खेल चल रहा था. हालांकि, उत्पाद विभाग की टीम ने शराब तस्करों के इस खेल का भंडाफोड़ कर दिया है. टीम ने केले से लदी एक पिकअप गाड़ी को जब्त कर लिया, जिसके अंदर केले के नीचे छुपकर रखी गई लाखों रुपये की विदेशी शराब बरामद की गई है. वहीं, छापेमारी की भनक लगते ही तस्कर और चालक मौके से फरार हो गए. अब उत्पाद विभाग की टीम गाड़ी के नंबर के आधार पर तस्करों के नेटवर्क तक पहुंचने में जुटी हुई है.

केले की आड़ में पिकअप से लगातार शराब की तस्करी की जा रही

दरअसल, उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर प्रकाश कुमार को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि केले की आड़ में पिकअप से लगातार शराब की तस्करी की जा रही है. इसके बाद, इस अवैध धंधे का भंडाफोड़ करने के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया. उत्पाद विभाग के एएसआई नीरज कुमार के नेतृत्व में बनी इस विशेष टीम ने मुजफ्फरपुर जिले के कथैया थाना क्षेत्र के सिरसिया चौड़ के पास छापेमारी की.

भारी मात्रा में विदेशी शराब की खेप को जब्त किया गया

छापेमारी के दौरान एक पिकअप पर लदे केले के अंदर छिपाई गई भारी मात्रा में विदेशी शराब की खेप को जब्त किया गया. छापेमारी की भनक लगते ही तस्कर और पिकअप चालक मौके से फरार होने में सफल रहे. इसके बाद उत्पाद टीम जब्त पिकअप को थाने ले आई और वाहन पर लदी उत्तर प्रदेश निर्मित 54 पेटी विदेशी शराब को बरामद किया.

तस्कर और चालक की तलाश गाड़ी के नंबर के आधार पर की जा रही

मामले को लेकर उत्पाद इंस्पेक्टर प्रकाश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए कथैया थाना क्षेत्र के सिरसिया चौड़ से केले की आड़ में लाई जा रही विदेशी शराब की खेप को जब्त किया गया है. तस्कर और चालक की तलाश गाड़ी के नंबर के आधार पर की जा रही है.

बता दें कि बिहार में साल 2015 से पूर्णता शराबंदी लागू है. शराबबंदी कानून के तहत अगर कोई शख्स शराब पीता या बेचता हुआ पाया जाता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

इनपुट - मणितोष कुमार

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shailendra

Shailendra

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More