App

Bihar Weather: पटना समेत पूरे बिहार में शुष्क रहेगा मौसम, दुर्गा पूजा पंडाल घूमने से पहले पढ़ लें IMD का यह अपडेट

Bihar Weather: बिहार में आज 18 अक्टूबर की मौसम की बात करें तो प्रदेश के अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क रहेगा. वहीं, दिन में तेज धूप और उमस रहेगा, जबकि सुबह-शाम गुलाबी ठंड का एहसास होगा. वहीं राजधानी पटना में भी मौसम अपेक्षाकृत सुहावना बना रहेगा.

Bihar Weather: पटना समेत पूरे बिहार में शुष्क रहेगा मौसम, दुर्गा पूजा पंडाल घूमने से पहले पढ़ लें IMD का यह अपडेट
Image Credit: प्रतिकात्मक तस्वीर (AI Photo)

Bihar Weather: बिहार में मौसम का मिजाज बदल रहा है. दिन के समय तेज धूप और उमस रहेगी, जबकि सुबह और शाम गुलाबी ठंड का एहसास होगा. पटना मौसम विभाग के अनुसार, 18 से 23 अक्टूबर तक बारिश को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है. ऐसे में आने वाले दिनों में प्रदेश के अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. आइए जानते हैं कि आज यानी 18 अक्टूबर को आपके जिले में मौसम कैसा रहने वाला है.

मौसम पूरी तरह शुष्क रहने की संभावना

आज बिहार के अधिकांश जिलों में मौसम पूरी तरह शुष्क रहने की संभावना है. हालांकि, उत्तर-पश्चिम और उत्तर-मध्य बिहार के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने के आसार हैं. वहीं, आने वाले एक सप्ताह के दौरान प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में आसमान साफ रहने की संभावना है. मौसम विभाग की ओर से फिलहाल कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है. ऐसे में दुर्गा पूजा के दौरान लोग आराम से पूजा पंडालों में घूम सकते हैं. हालांकि, दिन में तेज धूप और उमस के कारण थोड़ी परेशानी हो सकती है.

इन जिलों में क्या है आज का तापमान?

प्रदेश के तापमान की बात करें तो रोहतास, भभुआ, भोजपुर, बक्सर, अरवल और औरंगाबाद में अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. वहीं, पटना, नालंदा, जहानाबाद, नवादा, गया, शेखपुरा, बेगूसराय, लखीसराय, भागलपुर, बांका, मुंगेर, खगड़िया और जमुई में अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है.

शाम को सुहाना होगा मौसम

राजधानी पटना में भी आज मौसम शुष्क रहने की संभावना है. दिन में तेज धूप के कारण अधिकतम तापमान 30 से 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. हालांकि, शाम के समय मौसम अपेक्षाकृत सुहावना हो जाएगा और रात में तापमान में गिरावट आने से हल्की ठंड महसूस होगी. अगर आप दुर्गा पूजा के दौरान परिवार या दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो सुबह और शाम का समय बेहतर हो सकता है. कुल मिलाकर, बिहार में दिन के समय धूप और उमस, जबकि सुबह-शाम सुहावने मौसम का असर देखने को मिलेगा.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Rupak Kumar

Rupak Kumar

रुपक कुमार मिश्रा zee bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-editor के तौर पर कार्यरत है. वे राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और रुटीन खबरों पर काम करते हैं. इसके अलावा, टेक्नोसिस मीडिया में इन्हें एक साल काम करने का अनुभव है. शिक्षा की बात करें तो राजर्षि टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से इन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है.
Read More