App

दिवाली और छठ में घर जाना होगा आसान: बिहार में 4 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की बढ़ी सेवा अवधि, देखे रूट और तारीख

Bihar Special Train: दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेलवे ने 4 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की सेवा अवधि बढ़ा दी है. देखे यहां कौन-कौन सी ट्रेनें कब से कब तक चलेंगी.

दिवाली और छठ में घर जाना होगा आसान: बिहार में 4 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की बढ़ी सेवा अवधि, देखे रूट और तारीख
Image Credit: प्रतिकात्मक तस्वीर (AI Photo)

Bihar Special Train: दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ के त्योहार के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेलवे ने 4 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की आने जाने की अवधी बढ़ाने का फैसला किया है. रेलवे के इस निर्णय से त्योहारों में घर जाने वाले यात्रियों को ज्यादा से ज्यादा ट्रेनों की सुविधा मिलेगी. इस फैसले से नियमित ट्रेनों पर बढ़ने वाले भीड़ कुछ कम होने के साथ-साथ यात्रियों को आवागमन में भी आसानी होगी. त्योहारों के समय ज्यादातर लोग अपने घर आते है, जिसे देखते हुए रेलवे ने यह कदम उठाया है.

पटना-इस्लामपुर और राघोपुर-देवघर स्पेशल ट्रेन की बढ़ी अवधि
पूर्व मध्य रेलवे के अनुसार, पटना से इसलामपुर जाने वाली पटना स्पेशल ट्रेन पटना से 1 अक्टूबर से 29 नवंबर तक और इस्लामपुर से 2 अक्टूबर से 30 नवंबर तक सप्ताह में तीन दिन चलेगी. वहीं, राघोपुर से देवघर जाने वाली राघोपुर स्पेशल ट्रेन 1 अक्टूबर से 30 नवंबर तक प्रतिदिन मुंगेर और भागलपुर के रास्ते चलाई जाएगी. इन दोनों स्पेशल ट्रेनों की अवधी बढ़ जाने के कारण इस रूट के यात्रियों को यात्रा करने में सुविधा होगी और अतिरिक्त विकल्प भी मिलेगा.

पाटलिपुत्र-पूर्णिया कोर्ट स्पेशल से यात्रियों को राहत
इसके अलावा पाटलिपुत्र से पूर्णिया कोर्ट जाने वाले पाटलिपुत्र स्पेशल ट्रेन 18 अक्टूबर से 30 नवंबर तक सप्ताह में पांच दिन चलेगी. इस ट्रेन के चलने से पाटलिपुत्र, पूर्णिया और उसके आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को पर्व के दौरान आने-जाने में सुविधा मिलेगी. त्योहार के समय और खासकर दीपावली और छठ में बिहार के अलग-अलग जिलों में यात्रियों की आवागमन बहुत ज्यादा बढ़ जाती है. ऐसे में स्पेशल ट्रेन चलने यात्रियों को यात्रा करने में आसानी होगी.

रक्सौल-नरकटियागंज स्पेशल भी चलेगी
वहीं रक्सौल से नरकटियागंज जाने वाली रक्सौल स्पेशल ट्रेन 1 अक्टूबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार और शनिवार को चलेगी. इस तरह पूर्व मध्य रेल ने चार जोड़ी स्पेशल ट्रनों की सेवा अवधी बढ़ा दी है. रेलवे के इस फैसले से दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों को अतिरिक्त ट्रेन सुविधा मिलेगी.

रिपोर्ट: शिवम राज

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Rupak Kumar

Rupak Kumar

रुपक कुमार मिश्रा zee bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-editor के तौर पर कार्यरत है. वे राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और रुटीन खबरों पर काम करते हैं. इसके अलावा, टेक्नोसिस मीडिया में इन्हें एक साल काम करने का अनुभव है. शिक्षा की बात करें तो राजर्षि टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से इन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है.
Read More