SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

दिल्ली में CJP का विरोध-प्रदर्शन, इधर पटना में भी प्रशासन अलर्ट: गांधी मैदान और डाकबंगला पर भारी पुलिस बल तैनात

Delhi CJP Protest: दिल्ली में सीजेपी का विरोध-प्रदर्शन है. इधर, पटना में भी प्रशासन अलर्ट मोड है. एहतियात के तौर पर प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं. डाकबंगला चौराहे पर करीब पांच फीट ऊंची डबल लेयर बैरिकेडिंग की गई है.

Edited By Ranjana Kumari
Published: Oct 10, 2026, 10:45 AM IST | Updated: Oct 10, 2026, 10:59 AM IST
Image Credit: दिल्ली में CJP के प्रदर्शन को लेकर पटना में भी अलर्ट (जी मीडिया)
Join

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग और एसआईआर (SIR) में गड़बड़ी के मुद्दे को लेकर आज (10 अक्तूबर, 2026) दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी प्रदर्शन करने जा रही है. प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. वहीं, पटना से दिल्ली जाने वाली चार प्रीमियम ट्रेनें भी आज रद्द हैं. मार्च और प्रदर्शन को लेकर पटना में भी प्रशासन अलर्ट मोड पर है. गांधी मैदान में रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों की तैनाती की गई है. साथ ही, जेपी गोलंबर पर सीआरपीएफ और बिहार पुलिस के जवान तैनात हैं.

पटना में जगह-जगह जवानों की तैनाती
मिली जानकारी के अनुसार, किसी भी राजनीतिक दल की तरफ से पटना में आधिकारिक तौर पर कोई मार्च या प्रदर्शन प्रस्तावित नहीं है, फिर भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. राजधानी म के महत्वपूर्ण स्थलों जैसे गांधी मैदान में रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) के जवानों को तैनात किया गया है. इसके अलावा, जेपी गोलंबर पर सीआरपीएफ और बिहार पुलिस के जवान मुस्तैद हैं.

डाकबंगला चौराहे पर डबल लेयर बैरिकेडिंग
पटना के व्यस्त और संवेदनशील इलाकों में शामिल डाकबंगला चौराहे पर लगभग पांच फीट ऊंची डबल लेयर बैरिकेडिंग की गई है. वहां कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बिहार पुलिस, आरपीएफ और रैपिड एक्शन फोर्स के साथ-साथ वाटर कैनन भी तैनात किए गए हैं. इसके साथ ही, इनकम टैक्स चौराहे पर भी बैरिकेडिंग करके वीरचंद पटेल पथ जाने वाले रास्ते को आंशिक रूप से बंद कर दिया गया है.

यह भी पढ़ें: बेगूसराय में अतिक्रमण हटाने गई पुलिस टीम पर पथराव: विरोध के बावजूद चला बुलडोजर, JCB का शीशा टूटा

सोशल मीडिया पर पुलिस की नजर
यातायात और सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए एग्जिबिशन रोड और गांधी मैदान की तरफ जाने वाले लोगों से पूछताछ की जा रही है और संतोषजनक जानकारी मिलने के बाद ही उन्हें आगे जाने दिया जा रहा है. ट्रैफिक को सुचारू रूप से चलाने के लिए यातायात पुलिस भी भारी संख्या में तैनात है. प्रशासन किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है, सुरक्षा एजेंसियों का पूरा ध्यान कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर है. इसके साथ ही, पुलिस सोशल मीडिया पर भी कड़ी डिजिटल निगरानी रख रही है, ताकि किसी भी प्रकार की भ्रामक, फर्जी या आपत्तिजनक पोस्ट के प्रसार को समय रहते रोका जा सके और अफवाहों पर लगाम लगाई जा सके.

रिपोर्ट: शिवम राज

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कुमारी Zee Bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-Editor अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. बिहार के सिवान जिले के जीरादेई से ताल्लुक रखने वाली रंजना स्थानीय और जमीनी मुद्दों पर गहरी पकड़ रखती हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में वे मुख्य रूप से राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और देश-दुनिया की अहम रूटीन खबरों को प्रमुखता से कवर करती हैं. Zee Media का हिस्सा बनने से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में भी डेढ़ साल तक अपनी सेवाएं दी थीं. एकेडमिक की बात करें तो रंजना GJU से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES