App

बिहार जाने वाले यात्री ध्यान दें! दिल्ली में CJP के प्रदर्शन के चलते राजधानी, मगध और संपूर्ण क्रांति ट्रेनें रद्द

CJP Protest: आज दिल्ली के जंतर-मंतर पर 'कॉकरोच जनता पार्टी' की ओर से मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने एक बड़ा फैसला लिया है. दिल्ली से पटना जाने वाली प्रमुख ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है.

बिहार जाने वाले यात्री ध्यान दें! दिल्ली में CJP के प्रदर्शन के चलते राजधानी, मगध और संपूर्ण क्रांति ट्रेनें रद्द
Image Credit: बिहार जाने वाली प्रमुख ट्रेनें रद्द (फाइल फोटो)

दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई बड़े फैसले लिए गए हैं. इन फैसलों का असर बिहार के यात्रियों पर भी पड़ा है. राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था और भारी ट्रैफिक जाम की आशंका के चलते रेलवे प्रशासन ने कई महत्वपूर्ण ट्रेनों को रद्द कर दिया है.  इस लिस्ट में बिहार के लिए चलने वाली लाइफलाइन ट्रेनें शामिल हैं.

  • 12302 नई दिल्ली-हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस
  • 20802 नई दिल्ली-इस्लामपुर मगध एक्सप्रेस
  • 12310 नई दिल्ली-राजेंद्रनगर तेजस राजधानी एक्सप्रेस
  • 12394 नई दिल्ली-राजेंद्रनगर संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस
  • 22362 नई दिल्ली-राजेंद्रनगर अमृत भारत एक्सप्रेस

कई ट्रेनें हुई प्रभावित, यात्रियों को हो रही परेशानी
इन प्रमुख ट्रेनों के रद्द होने से दिल्ली में मौजूद और बिहार लौटने की तैयारी कर रहे हजारों यात्रियों को भारी असुविधा और अनिश्चितता का सामना करना पड़ रहा है. अन्य राज्यों से भी दिल्ली आने वाली कई ट्रेनों को रद्द किया गया है. दिल्ली में 50 से अधिक मेट्रो स्टेशन बंद किए गए हैं. हजारों की संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है. भारतीय रेलवे ने 10 अक्टूबर को नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशनों पर पहुंचने वाली कई ट्रेनों को रद्द और पुनर्निर्धारित कर दिया है. वहीं, दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर होने वाले इस प्रदर्शन के लिए अनुमति नहीं दी है.

चिराग पासवान ने कहा- युवाओं को नहीं रोका जा सकता
इसपर LJP(R) के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि ट्रेनें रद्द कर देने या यातायात के साधनों को रोक देने से देश के युवाओं को नहीं रोका जा सकता. जो लोग इस तरह की गलतफहमियां फैलाने की कोशिश कर रहे हैं, कोई कितनी ट्रेनें रोक सकता है? कितनी कनेक्टिविटी रोक सकता है? कितनी सड़कें बंद कर सकता है? ये भारत के युवा हैं. इनके पास दुनिया को नई दिशा दिखाने की क्षमता है और इनसे पहले की पीढ़ियां भी ऐसा कर चुकी हैं। ऐसी स्थिति में इन्हें कोई नहीं रोक सकता.

इनपुट- IANS
रूपेंद्र श्रीवास्तव, पटना

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Ranjana Kumari

Ranjana Kumari

रंजना कुमारी Zee Bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-Editor अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. बिहार के सिवान जिले के जीरादेई से ताल्लुक रखने वाली रंजना स्थानीय और जमीनी मुद्दों पर गहरी पकड़ रखती हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में वे मुख्य रूप से राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और देश-दुनिया की अहम रूटीन खबरों को प्रमुखता से कवर करती हैं. Zee Media का हिस्सा बनने से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में भी डेढ़ साल तक अपनी सेवाएं दी थीं. एकेडमिक की बात करें तो रंजना GJU से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं.
Read More