App

बिहार के लोग नहीं आएंगे तो माहौल नहीं बनेगा... जंतर-मंतर प्रोटेस्ट के लिए सौरव दास ने बिहारियों से ट्रेन भर-भरकर पहुंचने को कहा

जंतर-मंतर प्रोटेस्ट के लिए सौरव दास ने बिहारियों से ट्रेन में भर-भरकर पहुंचने के लिए कहा है. उन्होंने कहा है कि बिहार वाले नहीं आएंगे तो माहौल नहीं बनेगा.

बिहार के लोग नहीं आएंगे तो माहौल नहीं बनेगा... जंतर-मंतर प्रोटेस्ट के लिए सौरव दास ने बिहारियों से ट्रेन भर-भरकर पहुंचने को कहा
Image Credit: सीजेपी के नेता सौरव दास (फाइल फोटो)

दिल्ली के जंतर-मंतर पर कल (10 अक्टूबर, 2026) होने वाले विरोध प्रदर्शन को लेकर राजनीति सरगर्मी काफी तेज हो गई है. कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने मुख्य चुनाव आयोग ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. दिल्ली में 10 अक्टूबर को विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया गया है. इसके लिए पार्टी के नेताओं ने सभी तैयारियों को पूरा कर लिया है. मिली जानकारी के अनुसार, इस संबंध में दिल्ली पुलिस को औपचारिक सूचना भी दी जा चुकी है, हालांकि अभी तक प्रशासन की ओर से इसकी अनुमति नहीं दी गई है.

सौरव दास ने बिहार के युवाओं से की अपील
इन सभी के बीच, CJP नेता सौरव दास का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में उन्होंने खासतौर पर बिहार के युवाओं को दिल्ली आने का न्योता दिया है. वीडियो में सौरव दास यह कहते नजर आ रहे हैं कि बिहार के लोग नहीं आएंगे तो माहौल नहीं बनेगा, इसलिए सभी को बड़ी संख्या में पहुंचना चाहिए.

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि चुनाव के दौरान स्पेशल ट्रेन चलाए जाते हैं, गुजरात के वोटर्स को बिहार ले जाएंगे, गुजरात के वोटर्स को बंगाल ले जाएंगे. इसलिए अब युवाओं को भी भर-भरकर दिल्ली पहुंचना चाहिए और 'दिल्ली चलो' का नारा बुलंद करना चाहिए.

CJP क्यों कर रही प्रदर्शन, जानें
CJP के अनुसार, यह विरोध प्रदर्शन चुनाव प्रक्रिया और वोटर लिस्ट में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ किया जा रहा है. पार्टी का कहना है कि कल इस मुद्दे पर 10 अक्टूबर को देश भर से युवा जंतर-मंतर पर इकट्ठा होंगे. वहीं, इस विरोध-प्रदर्शन से पहले ही राजनीतिक माहौल गरमा गया है.

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष ने खोला मोर्चा
बता दें कि विपक्ष पहले से ही SIR और ज्ञानेश कुमार के मुद्दे पर आक्रामक रुख अपनाए हुए हैं. विपक्ष मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहा है. इतना ही नहीं, ज्ञानेश कुमार पर बीजेपी के पक्ष में काम करने का आरोप लगा रहा है. विपक्षी दल इसके विरोध में लगातार प्रदर्शन और मार्च आयोजित कर रहा है. वहीं, अब कल दिल्ली में जंतर-मंतर पर एक बार फिर CJP प्रदर्शन करने जा रही है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Ranjana Kumari

Ranjana Kumari

रंजना कुमारी Zee Bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-Editor अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. बिहार के सिवान जिले के जीरादेई से ताल्लुक रखने वाली रंजना स्थानीय और जमीनी मुद्दों पर गहरी पकड़ रखती हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में वे मुख्य रूप से राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और देश-दुनिया की अहम रूटीन खबरों को प्रमुखता से कवर करती हैं. Zee Media का हिस्सा बनने से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में भी डेढ़ साल तक अपनी सेवाएं दी थीं. एकेडमिक की बात करें तो रंजना GJU से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं.
Read More