SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

बिहार में सरकारी बसों की टिकट बुकिंग होगी आसान, BSRTC ने जल्द लॉन्च करेगा 'Where Is My Bus' ऐप

बिहार से दूसरे राज्यों की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (BSRTC) जल्द ही 'Where Is My Bus' ऐप लॉन्च करने जा रहा है. इसके जरिए यात्री घर बैठे बसों की टिकट बुक कर सकेंगे.

Edited By Rupak Kumar
Published: Oct 25, 2026, 05:14 PM IST | Updated: Oct 25, 2026, 05:28 PM IST
Image Credit: प्रतिकात्मक तस्वीर (AI Photo)
Join

बिहार से अब दूसरे राज्यों में जाने के लिए यात्रियों को बहुत जल्द ही सरकारी बसों की टिकट बुकिंग के लिए बड़ी सुविधा मिलने वाली है. बहुत जल्द ही बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (BSRTC) ने 'वेयर इज माई बस' ऐप लॉन्च करने जा रहा है. इस ऐप से यात्री घर बैठे बसों की जानकारी प्राप्त कर सकते है साथ ही टिकट भी बुक कर सकते है. इस ऐप की लॉन्च होने के बा दयात्रियों को बसों की जानकारी और टिकट बुकिंग के लिए बस स्टैंड या काउंटर पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

पटना से दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग की सुविधा

इस ऐप की मदद से पटना से दिल्ली, उत्तर प्रदेश, झारखंड और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों  के लिए चलने वाली बसों की टिकट बुकिंग भी की जा सकेगी. यात्री अपनी सुविधा के अनुसार बस और अपनी पसंद की सीट बुक कर पाएंगे. टिकट बुक करते समय पैसा ऑनलाइन किया जा सकेगा. इसके अलावा टिकट कैंसिल करने पर रिफंड की सुविधा भी मिलेगी. इससे यात्रियों की टिकट बुकिंग में सुविधा मिलेगी.

ये भी पढ़ें: पटना और रांची एयरपोर्ट का नया विंटर शेड्यूल जारी, पटना से 40 तो रांची से 31 फ्लाइट्स भरेंगी उड़ान

GPS से देख सकेंगे बस की लाइव लोकेशन

इस ऐप की सबसे खास बात यह है कि इस बस में  जीपीएस (GPS) की सुविधा उपलब्ध है, इसके सहारे आप बस का लाइव लोकेशन भी देख सकते है. साथ ही ये भी पता कर पाएंगे कि बस संबंधित स्टैंड पर कब तक पहुंचेगी. इससे यात्रियों को बस के आने का इंतजार करते समय बार-बार पूछताछ करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. खासकर उस यात्रीओं को ज्यादा सुविधा मिलेंगी जो दूसरे शहर और राज्यों की यात्रा कर रहे है.

बस का रूट और किराया जानकारी एक क्लिक में 

इसके अलावा यात्रियों को इस ऐप पर बस से जुड़ी सारी जानकारी एक ही बार में मिल सेकेगी. इससे ऐप से यात्रा करने से पहले बस के निर्धारित मार्ग, बस का किराया और यात्रा के दौरान मिलने वाली सुविधा के बारे में जानकारी प्राप्त करना भी आसान हो जाएगा.अब एक ही जगह सारी बसों की जानकारी मिलने से यात्रियों को सुविधा होगी. बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की इस पहल से सरकारी बस सेवाओं को अधिक सुविधाजनक बनाने और यात्रियों की परेशानी कम करने में मदद मिलने की उम्मीद है.

रिपोर्ट: शिवम राज

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रुपक कुमार मिश्रा zee bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-editor के तौर पर कार्यरत है. वे राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और रुटीन खबरों पर काम करते हैं. इसके अलावा, टेक्नोसिस मीडिया में इन्हें एक साल काम करने का अनुभव है. शिक्षा की बात करें तो राजर्षि टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से इन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES