App

बेगूसराय में की बाढ़ पीड़ितों की मदद: सोनू सूद ने घर-घर जाकर जाना लोगों का हाल, बोले- 'कैमरा ऊपर वाले के हाथ में है'

बॉलीवुड एक्टर सोनू 22 सितंबर, 2026 दिन मंगलवार को बेगूसराय जिला में बाढ़ से पीड़ित लोगों से मुलाकात किए. साथ ही घर-घर जाकर लोगों को हालचाल जाना. इस दौरान सोनू सूद ने खुद राहत सामग्री बांटी.

बेगूसराय में की बाढ़ पीड़ितों की मदद: सोनू सूद ने घर-घर जाकर जाना लोगों का हाल, बोले- 'कैमरा ऊपर वाले के हाथ में है'
Image Credit: बाढ़ की मार झेल रहे बेगूसराय पहुंचे सोनू सूद (Z News)

बिहार का बेगूसराय हर साल की तरह इस वर्ष भी लंबे समय तक बाढ़ की चपेट में रहा और गंगा के जलस्तर में कमी के बाद भी लोगों की परेशानियां जस की तस बनी हुई हैं. ऐसे में हर बार की तरह फिल्म अभिनेता सोनू सूद एक बार फिर लोगों के बीच मदद के लिए पहुंच गए हैं. वह बेगूसराय में बाढ़ के हालात के बीच यहां पहुंचे हैं. उन्होंने सबसे पहले मटिहानी प्रखंड के बाढ़ पीड़ित स्थलों पर घर-घर जाकर लोगों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया और लोगों से हाल-चाल जानने के बाद उन्हें और मदद का आश्वासन भी दिया.

मटिहानी के बाद सीधे सोनू सूद तेघरा अनुमंडल के विभिन्न स्थलों पर पहुंचे. यहां उन्होंने बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की और राहत सामग्री का वितरण किया. जब पत्रकारों ने सोनू सूद से बात की, तो उन्होंने बताया कि आपदा के समय लोगों के बीच आने से उन्हें सुकून मिलता है और लोगों की मदद करके उन्हें एक आत्मीय एहसास भी प्राप्त होता है.

रियल लाइफ और रील लाइफ के संबंध में बात करते हुए उन्होंने कहा कि हर वक्त कैमरे के सामने रहना किसी के लिए संभव नहीं है, लेकिन रियल लाइफ का कैमरा ऊपर वाले के हाथ में रहता है और ऊपर वाले सब चीज देखते रहते हैं. लोगों के कटाक्ष के संबंध में उन्होंने कहा कि भले ही कोरोना के समय भी उन पर टिप्पणियां की गई, लेकिन लोगों को आपदा के समय पीड़ित लोगों के बीच आना चाहिए और यही जीवन का असली सत्य है.

वहीं, आशुतोष कुमार ने सोनू सूद की तारीफ करते हुए कहा कि वह लगातार लोगों के बीच रहते हैं और आपदा के समय लोगों की हर संभव मदद करने का प्रयास करते हैं. चुनावी स्टंट के सवाल पर उन्होंने चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि वह तो बेगूसराय के स्थानीय हैं भी नहीं. बेगूसराय के लोगों को ही तय करना होगा कि उनके जनप्रतिनिधि आपदा के समय कितने कारगर साबित हुए हैं.

गौरतलब है कि कोरोना काल से ही लगातार सोनू सूद आपदा के समय लोगों को मदद पहुंचाने में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं. अब वह बिहार के बेगूसराय जिला में बाढ़ से पीड़ित लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं.

रिपोर्ट: जितेन्द्र कुमार

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shailendra

Shailendra

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More