SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'लालू-राबड़ी राज में नमक से सस्ता था खून': बीजेपी सांसद डॉ. भीम सिंह का राजद पर करारा हमला

बीजेपी सांसद डॉ. भीम सिंह चंद्रवंशी ने विपक्ष पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव और राहुल गांधी की सियासी जमीन खिसक चुकी है. वहीं, इस दौरान उन्होंने राजद के पुराने 15 वर्षों के शासनकाल पर कहा कि लालू-राबड़ी राज में नमक से भी सस्ता खून था.

Edited By Shailendra
Published: Oct 05, 2026, 03:54 PM IST | Updated: Oct 05, 2026, 04:12 PM IST
Image Credit: बीजेपी सांसद डॉ. भीम सिंह का राजद पर करारा हमला (Z News)
Join

जहानाबाद के गांधी स्मारक इंटर विद्यालय में आयोजित भाषण प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे बीजेपी के राज्यसभा सांसद डॉ. भीम सिंह चंद्रवंशी ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला. राजद के पुराने 15 वर्षों के शासनकाल पर सीधा हमला बोलते हुए राज्यसभा सांसद ने कहा कि लालू-राबड़ी के दौर में नमक से भी सस्ता खून था. उस वक्त राज्य में विकास पूरी तरह नकारात्मक था.

मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की राजनीतिक गंभीरता पर सवाल खड़े किया. बीजेपी सांसद ने आरोप लगाया कि जनता इन दोनों नेताओं को पूरी तरह नकार चुकी है.

डॉ. भीम सिंह ने कहा कि तेजस्वी यादव और राहुल गांधी की राजनीतिक जमीन पूरी तरह खिसक चुकी है. उन्होंने कहा कि ये लोग गंभीर नेता नहीं हैं, जनता ने इन्हें सिरे से रिजेक्ट कर दिया है. जब जमीन खिसक जाती है, तो नेता सिर्फ अनावश्यक बयानबाजी करते हैं. तेजस्वी यादव के बयानों में कोई दम या वजन नहीं है.

जहानाबाद के अतीत का जिक्र करते हुए सांसद ने कहा कि जीवन की सुरक्षा सबसे बड़ा मुद्दा है. उन्होंने आरोप लगाया कि तेजस्वी यादव के पिता लालू प्रसाद यादव के शासनकाल में बिहार और जहानाबाद के ग्रामीण इलाकों में भारी अशांति थी और लोगों की जान तक सुरक्षित नहीं थी.

उन्होंने दावा किया कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में देश से उग्रवाद की समस्या का जड़ से खात्मा कर दिया गया है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि राजद के लोग ऐसे तत्वों के सरगना रहे हैं, इसलिए उन्हें यह बदलाव नजर नहीं आता.

बीजेपी सांसद ने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्थाएं चौपट थी, सड़कों में सिर्फ गड्ढे ही गड्ढे थे. अंत में मुहावरे का प्रयोग करते हुए उन्होंने विपक्ष पर कटाक्ष किया कि चोरों को सारे लोग चोर ही नजर आते हैं और विपक्ष की सोच आज भी उसी दायरे में सिमटी हुई है.

रिपोर्ट: मुकेश कुमार
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES