SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

बिहार में इस बार धू-धूकर जलेगा रावण! पिछली बार बारिश ने डाला था खलल, देखें आज कैसा रहेगा मौसम?

बिहार में 19 अक्टूबर को मौसम शुष्क रहने की संभावना है. राजधानी पटना समेत सारे जिलों में दिन के समय तेज धूप और उमस होगी, जबकि सुबह-शाम गुलाबी ठंड एहसास होगा. पटना मौसम विभाग ने 19 से 24 अक्टूबर तक बिहार में बारिश को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की है.

Written By Rupak Kumar
Published: Oct 19, 2026, 08:19 AM IST | Updated: Oct 19, 2026, 12:27 PM IST
Image Credit: प्रतिकात्मक तस्वीर (AI Photo)
Join

Bihar Weather: बिहार में मौसम का मिजाज बदलने लगा है. दिन के समय तेज धूप और उमस लोगों को परेशान कर सकती है, जबकि सुबह और शाम के वक्त गुलाबी ठंड का एहसास होगा. पटना मौसम विभाग के अनुसार, 19 से 24 अक्टूबर तक बारिश को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है. ऐसे में इस बार दशहरा के दौरान बारिश की संभावना कम नजर आ रही है और रावण दहन के समय मौसम सुहावना रहने की उम्मीद है. अगर आप भी दशहरा के मौके पर घूमने या रावण दहन देखने की योजना बना रहे हैं, तो आइए जानते हैं कि आज यानी 19 अक्टूबर को पटना समेत बिहार के अलग-अलग जिलों में मौसम कैसा रहने वाला है.

बारिश की कोई चेतावनी नहीं

आज बिहार के अधिकांश जिलों में मौसम पूरी तरह शुष्क रहने की संभावना है. वहीं, आने वाले एक सप्ताह के दौरान प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में आसमान साफ रहने का अनुमान है. मौसम विभाग की ओर से फिलहाल किसी तरह की चेतावनी जारी नहीं की गई है. ऐसे में लोग दुर्गा पूजा और दशहारा के दौरान आराम से घूमने और पूजा पंडालों में दर्शन करने का आनंद ले सकते हैं. हालांकि, दिन के समय तेज धूप के कारण उमस और गर्मी से थोड़ी परेशानी हो सकती है, जबकि शाम के समय मौसम अपेक्षाकृत सुहावना रहेगा.

राजधानी पटना मौसम शुष्क रहने की संभावना

वहीं, राजधानी पटना में भी आज मौसम शुष्क रहने की संभावना है. दिन में तेज धूप के कारण अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. हालांकि, शाम के समय मौसम सुहावना हो जाएगा और रात में तापमान में गिरावट आने से हल्की ठंड महसूस होगी. अगर आप दुर्गा पूजा के दौरान पूजा पंडाल में घूमने का आनंद लेना चाहते है तो शाम का समय सबसे ज्यादा बेहतर होगा.

सुबह-शाम हल्की ठंड का असर 

वहीं, आज के तापमान की बात करें तो बिहार के सभी जिलों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में पिछले दिन की तुलना में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. प्रदेश के सारे जिलों में अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. कुल मिलाकर, आने वाले दिनों में बिहार में मौसम शुष्क रहने के साथ दिन में गर्मी और सुबह-शाम हल्की ठंड का असर देखने को मिलेगा.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रुपक कुमार मिश्रा zee bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-editor के तौर पर कार्यरत है. वे राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और रुटीन खबरों पर काम करते हैं. इसके अलावा, टेक्नोसिस मीडिया में इन्हें एक साल काम करने का अनुभव है. शिक्षा की बात करें तो राजर्षि टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से इन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES