SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

बिहार में बढ़ने लगी ठंड, चक्रवाती तूफान 'अकवान' के असर से 21 नवंबर को कई जिलों में होगी बारिश! देखें अपडेट

बिहार में अब ठंड बढ़ने लगी है. मौसम विभाग के अपडेट के अनुसार, चक्रवाती तूफान 'अकवान' के असर से 21 नवंबर को कई जिलों में बारिश की संभावना है.

Written By Ranjana Kumari
Published: Nov 19, 2026, 07:16 IST | Updated: Nov 19, 2026, 07:36 IST
Image Credit: बिहार मौसम अपडेट (फाइल फोटो)
Join

जैसे-जैसे नवंबर आगे बढ़ रहा है, बिहार में सुबह और रात की ठंडक अब साफ महसूस होने लगी है. सिहरन भरी सुबह और कोहरे की हल्की चादर के साथ मौसम का यह बदलता मिजाज लोगों को सर्दी की दस्तक का एहसास दिला रहा है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) पटना द्वारा जारी अपडेट के अनुसार, 19 नवंबर 2026 को बिहार में मौसम शुष्क रहने की संभावना है.

अधिकांश हिस्सों में छाया कोहरा

मौसम विभाग ने 19 नवंबर के लिए राज्य में किसी प्रकार की कोई मौसम चेतावनी जारी नहीं की है. राज्य के अधिकांश हिस्सों में सुबह के समय हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया गया है. मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम और उससे सटे मध्य-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में सक्रिय भीषण चक्रवाती तूफान 'अकवान' उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है. ये 20 नवंबर की दोपहर तक नरसापुर और पुरी के बीच उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा के तट को पार कर सकता है.  

वहीं, 21 और 22 नवंबर के आसपास बिहार के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है. भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया, पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय और जहानाबाद में बारिश होने की संभावना है.

कैसा रहेगा बिहार में तापमान का हाल?

IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले 4 से 5 दिनों तक राज्य के कई स्थानों पर अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है, वहीं अगले 3 से 4 दिनों तक न्यूनतम तापमान भी लगभग स्थिर रह सकता है. 

पश्चिम चंपारण, सिवान, सारण, पूर्वी चंपारण और गोपालगंज जिलों में अधिकतम तापमान 28-30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16-18 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर और समस्तीपुर में भी अधिकतम तापमान 28-30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16-18 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. 

सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया और कटिहार जिलों में अधिकतम तापमान 28-30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18-20 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

रोहतास, भभुआ, भोजपुर, बक्सर, अरवल और औरंगाबाद में अधिकतम तापमान 28-30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14-16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.

पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय और जहानाबाद जिलों में अधिकतम तापमान 26-28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16-18 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. 

भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया में अधिकतम तापमान 28–30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16–18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है.

यह भी पढ़ें: यूपी में गिरने लगा पारा, कई शहरों में न्यूनतम तापमान 10°C के करीब; 21-22 नवंबर से इन जिलों में बारिश के आसार!

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कुमारी Zee Bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-Editor अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. बिहार के सिवान जिले के जीरादेई से ताल्लुक रखने वाली रंजना स्थानीय और जमीनी मुद्दों पर गहरी पकड़ रखती हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में वे मुख्य रूप से राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और देश-दुनिया की अहम रूटीन खबरों को प्रमुखता से कवर करती हैं. Zee Media का हिस्सा बनने से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में भी डेढ़ साल तक अपनी सेवाएं दी थीं. एकेडमिक की बात करें तो रंजना GJU से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES